विपक्ष पर बरसे मंत्री सौरभ भारद्वाज, कहा- बीजेपी विधायकों ने दिल्ली विधानसभा को किया गुमराह
Delhi News: दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायकों ने बहुत ही शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। आप नेता ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों ने गुमराह करके झूठ बोला है, इसलिए उन पर विधानसभा की अवमानना का मामला बनता है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा विधायकों ने दिल्ली पुलिस की वेबसाइट से लिए गए अलग-अलग कारणों से मृत लोगों की सूची दिखाकर दिल्ली की विधानसभा को गुमराह करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूरे वर्ष, चाहे कोई भी मौसम हो करीब, 300 से 3.50 लोगों के शव बरामद होते हैं, जिनके निधन की अलग-अलग वजह होती है।
दिल्ली पुलिस की जिपनेट वेबसाइट पर स्पष्ट है कि सर्दियों में ही नहीं, ग्रीष्मऋतु और सुहाने मौसम में भी दिल्ली पुलिस लगभग 300-350 डेड बॉडी की रिपोर्ट करती है। दिल्ली पुलिस की वेबसाइट के अनुसार 1 जून 2023 में 270, जुलाई 2023 में 370, अगस्त में 382, सितंबर में 313, अक्टूबर में 316, नवंबर में 319 और दिसंबर 2023 में 1 दिसंबर से 15 तारीख तक 108 मृत शरीर को रिपोर्ट किया है। आप विधायक ने आगे कहा कि भाजपा के विधायकों ने शर्मनाक हरकत कर केवल गंदी राजनीति की है।
यह भी पढ़ें Delhi News: दिल्ली की महापौर का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, बहाल करने का प्रयास जारी












Click it and Unblock the Notifications