Delhi News: दिल्ली की महापौर का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, बहाल करने का प्रयास जारी
Delhi News: दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को एक बयान में दावा किया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। आप नेत्री ने रात पौने नौ बजे एक्स पोस्ट में लिखकर कहा कि आप सभी को सूचित किया जाता है कि मैं कुछ दिनों से अपने फेसबुक पेज तक नहीं पहुंच पा रही हूं, इसे हैक कर लिया गया है।

शैली ओबेरॉय ने आगे लिखा कि हम इसे यथाशीघ्र बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर मेरे फेसबुक पेज के माध्यम से कोई असामान्य गतिविधि होती है, तो कृपया इसके प्रति सचेत रहें। दिल्ली नगर निगम के एक अफसर ने कहा कि महापौर का फेसबुक अकाउंट चार से 5 दिन पहले हैक हो गया था और वह अपने खाते को नहीं खोल पा रही थीं। अफसर ने बताया कि एक टीम अकाउंट को बहाल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन अब तक इसमें सफलता नहीं मिली है।
नगर निगम के अधिकारी ने कहा कि अब तक अकाउंट से कोई गलत संदेश या गतिविधि की सूचना नहीं मिली है, अगर यह ठीक नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि मेयर शैली ओबेरॉय का फेसबुक अकाउंट 6 से सात महीने पहले भी हैक हो चुका है।
यह भी पढ़ें दिल्ली में पेड़ों की गिनती कराएगा नगर निगम, रूकेगी अवैध कटाई












Click it and Unblock the Notifications