बरसात आते ही एक्‍शन में आई दिल्‍ली सरकार, विभागों को डेंगू,मलेरिया फैलने से रोकने के उपाय करने के दिए निर्देश

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को मच्‍छर जनित रोगों को रोकरे के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।मंत्री ने कहा बारिश का मौसम आता है को डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे में सभी विभागों के साथ चर्चा के साथ चर्चा की गई और उन्‍हें ये बीमारियां फैसने से रोकने के लिए सारी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

saurabh

एएनआई से बात करते हुए भारद्वाज ने कहा, "जब बारिश का मौसम शुरू होता है, तो डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हमने सभी विभागों से चर्चा की है। हमने डीडीए, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, एनडीएमसी और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश भेजे हैं कि वे सुनिश्चित करें कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए उनके संबंधित अधिकार क्षेत्र में पानी जमा न हो।"

Recommended Video

    बरसात आते ही एक्‍शन में आई दिल्‍ली सरकार, विभागों को डेंगू,मलेरिया फैलने से रोकने के दिए निर्देश

    अस्पताल के एमडी के साथ बैठक

    भारद्वाज ने बताया कि इन बीमारियों से निपटने के लिए उनकी तैयारियों की समीक्षा के लिए सोमवार को अस्पताल के प्रबंध निदेशकों (एमडी) के साथ बैठक होनी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को डेंगू के मामलों का विस्तृत रिकॉर्ड रखने और बेहतर प्रबंधन के लिए किसी भी ज़रूरत या बदलाव की रिपोर्ट करने के लिए सतर्क किया गया है।

    मंत्री ने बताया इस विषय पर 2-3 दिन पहले हमारी स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक हुई थी और आज सभी विभागों की बैठक हुई है। सोमवार को हमने अस्पतालों के एमडी को बुलाया था ताकि अस्पतालों की तैयारी की समीक्षा की जा सके।"

    जलस्तर में वृद्धि ने बढ़ाई सरकार की चिंता

    दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने और आईटीओ बैराज के गेट नहीं खोले जाने के कारण जलस्तर में वृद्धि हुई है। भारद्वाज ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह समस्या दिल्ली के भीतर उत्पन्न नहीं हुई, बल्कि बाहरी कारकों के कारण हुई।

    मंत्री ने बताया दिल्‍ली में जलभराव होने का कारण

    मंत्री ने बताया "हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण दिल्ली में जल स्तर अचानक बढ़ गया और यह पानी दिल्ली में उत्पन्न नहीं हुआ। एक सरकारी रिपोर्ट ने भी साबित कर दिया है कि दिल्ली में जल स्तर इसलिए बढ़ा क्योंकि आईटीओ बैराज के गेट नहीं खोले गए थे।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+