दिल्ली में 15 अगस्त को सीएम केजरीवाल की जगह आतिशी करेंगी ध्वाजरोहण, GAD विभाग को आदेश जारी
Atishi Hoist Flag on Independence day 2024: स्वतंत्रता दिवस 2024 ध्वजारोहण पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी को लेकर चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अनुपस्थिति में अब मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।
दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से बात करने के बाद लिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के मंत्री गोपाल राय ने तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, जिसके बाद आदेश जारी किए हैं।

मंत्री गोपाल राय की सीएम के साथ बैठक
दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने ACS GAD को पत्र लिखकर कहा कि, "आज मेरी मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई। उनकी इच्छा है कि 15 अगस्त 2024 को छत्रसाल स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम में उनकी जगह मंत्री आतिशी ध्वजारोहण करें। इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं।"
Delhi Govt’s Minister of General Administration Department (GAD), Gopal Rai writes to ACS GAD stating that, “I had a meeting with Chief Minister today. He desires that Minister Atishi should hoist the flag on 15th August 2024, at the Chhatrasal Stadium event, in his place… All… pic.twitter.com/Diz4zqexyB
— ANI (@ANI) August 12, 2024
तिहाड़ जेल में बंद हैं केजरीवाल
मालूम हो कि दिल्ली में हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराते हैं, जिसके तहत आप सरकार में अरविंद केजरीवाल ध्वजारोहण करते आ रहे हैं, लेकिन केजरीवाल वर्तमान में आबकारी घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मामलों में तिहाड़ जेल में बंद हैं।
पार्टी ने सार्वजनिक किया था
जिसके चलते इस बार मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी। मंत्री गोपाल राय ने सीएम केजरीवाल से मिकर इस पर फैसला किया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से तीन दिन पहले इस बात को सार्वजनिक किया था कि 15 अगस्त के मौके पर सीएम केजरीवाल की जगह इस बार कैबिनेट मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।












Click it and Unblock the Notifications