दिल्ली: मंत्री आतिशी बोलीं- सीएम केजरीवाल को भेजे गए समन पर अब कोर्ट के आदेश पर ईडी को देना होगा जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली शराब नीति घोटाले केस के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय द.वारा उन्हें जारी किए गए कई समन को चुनौती देते हुए दिल्ली हाईकोर्ट कर रुख किया था। केजरीवाल की इस याचिका पर सुनवाई करते हुए बुधवार को कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। वहीं ईडी के बार-बार समन भेजे जाने पर एक बार फिर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसी पर हमला बोला है।

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा प्रर्वतन निदेशालय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बार-बार समन भेज रही है। ईडी का ये समन कानूनी हैं या गैर कानूनी हैं इस पर फैसला करने के लिए अरविंद केजरीवाल ने हाई कोर्ट मूव किया। ED ने इस पिटीशन का बहुत विरोध किया।
आतिशी ने कहा ED ने हाई कोर्ट से बार-बार कहा कि इसे खारिज किया जाए। ED के पुरज़ोर विरोध के बाद भी हाई कोर्ट ने इस मामले को सुनने का निर्णय लिया है, उन्होंने ED को नोटिस दिया है। अब ED को इस पूरे मामले में हाई कोर्ट में जवाब देना होगा।"
बता दें कोर्ट द्वारा ईडी को दो सप्ताह के अंदर जवाब देने को कहा है। वहीं कोर्ट के आदेश पर ईडी ने कहा कि वो कोर्ट को जवाब जरूर देंगे और केजरीवाल याचिका को रद्द करने की अपील करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications