दिल्ली पुलिस के छह अधिकारियों को 'केंद्रीय गृह मंत्री पदक' से किया गया सम्मानित

नई दिल्ली, अगस्त 12: दिल्ली पुलिस के छह अधिकारियों को इस साल जांच में उत्कृष्ठता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री के पदक से नवाजा गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा चयनित दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के नाम इंस्पेक्टर सतीश चंदर शर्मा (मरणोपरांत), संदीप लांबा-एसीपी, डब्ल्यू / इंस्पेक्टर डोमिनिका पूर्ति, इंस्पेक्टर अमलेश्वर कुमार राय, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह कटारिया और इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह हैं। अपराध से जुड़े मामलों की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को बनाए रखने के लिए देश के 152 पुलिस अधिकारियों को 2021 के 'अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक' से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

 MHA awarded Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation 2021 to six Delhi Police personnel

इसके अलावा दिल्ली में सीपी सचिवालय के डीसीपी के रूप में कार्यरत केपीएस मल्होत्रा ​​को केंद्रीय गृह मंत्री के उत्कृष्टता पदक 2021 से सम्मानित किया गया है। उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में काम किया है। केपीएस मल्होत्रा ​​ अभिनेता सुशांत सिंह की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले की जांच करने वाली एसआईटी का भी नेतृत्व कर रहे थे। इन पुरस्कारों को प्राप्त करने वाले कर्मियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र पुलिस के 11-11, उत्तर प्रदेश के 10, केरल तथा राजस्थान के नौ-नौ, तमिलनाडु के आठ, बिहार के सात, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली के छह-छह पुलिस कर्मी शामिल हैं।

तेलंगाना के पांच पुलिस अधिकारी, असम, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के चार-चार, जबकि शेष अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मी हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के 15 अधिकारियों को इस साल "जॉच में उत्कृष्ठता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री के पदक" से नवाजा गया है। गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा चयनित सीबीआई अधिकारियों के नाम हैं- विजय कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सी बी आई, एस सी-II के हैं।

नई दिल्ली से शाम दत्त, जम्मू से कौशल किशोर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्दर सिंह गोसांई, पुलिस उपाधीक्षक, सीबीआई, एसीबी, श्रीनगर सेआनन्द कृष्णन् हैं। तिरुवनंतपुरम् से अतुल हजेला वहीं महर्षि रे हजोंग पुलिस उपाधीक्षक हैं। इस पुरस्कार की शुरुआत 2018 में देश में राज्य पुलिस और केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा अपराध की जांच में उच्च पेशेवर मानकों को प्रोत्साहित करने और पुलिस संगठनों के जांच अधिकारियों के द्वारा जांच में इस तरह की उत्कृष्ठता की पहचान के उद्देश्य से पदकों की स्थापना की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+