दिल्ली में कल रात से मध्यम-भारी कमर्शियल वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री, 15 अगस्त को लेकर ट्रैफिक अलर्ट
Delhi Traffic Alert Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पूरी तरह से तैयार है। आजादी के रंग में दिल्ली रंग चुकी है। दिल्ली में आजादी दिवस समारोह को मनाने में ट्रैफिक जाम न लगे, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के स्पेशल सीपी सुरेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैफिक एडवाइजरी पर बात की है।
उन्होंने कहा कि मध्यम वाहनों, भारी वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही 14 अगस्त को रात 10 बजे से 15 अगस्त को सुबह 11 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। लाल किले के आसपास के क्षेत्र और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में यातायात नियंत्रित होगा। लगभग 3000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।

स्पेशल सीपी ने कहा कि हम बस यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आवश्यक सेवाएं प्रभावित न हों। इसके साथ ही कई रूटों को भी डायवर्ट किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने में किसी तरह से जाम की स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं। इसके लिए हमने पूरी तैयारी की है।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार बुजुर्गों को कराएगी तीर्थ यात्रा, मिलेगी फ्री बस सेवा, CM बोले- जल्द होगी शुरुआत












Click it and Unblock the Notifications