मेयर शैली ओबेरॉय ने दिवंगत स्वच्छता सैनिक सुरेन्द्र के सुपुत्र को नियुक्ति पत्र सौंपा
New Delhi: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी किसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाती हैं, तो कभी ग्राउंड जीरो पर औचक निरीक्षण करने पहुंच जाती हैं। बुधवार को उन्होंने फिर मानवता की एक मिशाल पेश की। शैली ओबेरॉय ने दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र के दिवंगत स्वच्छता सैनिक, सुरेन्द्र के सुपुत्र सौरभ को उनके आवास पर जाकर उनके पिता के पद पर पक्की नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपा और सहायता राशि दी। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक और नजफगढ़ क्षेत्र के उपायुक्त ओंकार राजेंद्र गुंडागे एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा, हमारे स्वच्छता सैनिक सुरेंद्र जी की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। आज हम यहां उनके परिवार को नौकरी और सहायता राशि प्रदान करने आए हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं और आगे जो भी सहायता होगी हम हरसंभव कोशिश करेंगे पूरी करने की।

एमसीडी अधिकारियों के साथ की बैठक
बता दें कि आज दिल्ली में कचरे की समस्या से निजात पाने के लिए एमसीडी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मेयर शैली ओबेरॉय ने बैठक की। बैठक में उन्होंने साफ सफाई को लेकर संवेदनशील बिंदुओं के ज्वलंत मुद्दे से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की।












Click it and Unblock the Notifications