Delhi: मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए 26 अप्रैल को होगा चुनाव, इस तारीख से भरे जाएंगे नामांकन

दिल्ली मेयर शैली ओेबेरॉय का कार्यकाल 31 मार्च को ही समाप्त हो गया। नये मेयर का चुनाव करने के लिए 26 अप्रैल को इलेक्शन होगा।

अरविंद केजरीवाल और शैली ओबेरॉय

Delhi Mayor Election: दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 26 अप्रैल को होगा। इसके लिए नामांकन 12 से 18 अप्रैल तक भरे जाएंगे। मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल का कार्यकाल 31 मार्च 2023 को समाप्त हो गया है।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम ने इससे पहले 22 फरवरी को अपना मेयर चुना था। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय एमसीडी की पहली मेयर बनी थीं। लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए फिर से चुनाव होने जा रहा है। वहीं, इसको लेकर बहुत लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अभी तो मेयर का चुनाव हुआ था, तो फिर कुछ महीनों बाद क्यों चुनाव हो रहा है।

दरअसल, दिल्ली में मेयर का चुनाव हर साल होता है इसलिए 31 मार्च को मेयर शैली ऑबेरॉय का कार्यकाल खत्म हो गया। शैली ऑबेरॉय केवल 38 दिन ही मेयर रहीं। एमसीडी एक्ट के अनुसार दिल्ली नगर निगम का साल अप्रैल महीने के पहले दिन से शुरू होता है। इस तरह अगले साल 31 मार्च को साल समाप्त हो जाता है।

Recommended Video

      Delhi Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले AAP को झटका, महिला पार्षद BJP में शामिल | वनइंडिया हिंदी

      इसलिए दिल्ली मेयर का चुनाव अप्रैल में होगा। इसके लिए तारीख का ऐलान हो गया है। 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। एमसीडी अधिनियम के अनुसार पहले वर्ष में एक महिला उम्मीदवार को महापौर के रूप में नियुक्त किया जाएगा। दूसरे वर्ष में सामान्य अभ्यर्थी होगा और तृतीय वर्ष अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी को दिया जाएगा। चौथे और पांचवें साल फिर से सामान्य उम्मीदवार होंगे। तारीख के ऐलान के बाद अब चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

      यह भी पढ़ें- दिल्ली सरकार ने लोगों से की मास्क पहनने की अपील, कहा- आने वाले दिनों में और बढ़ेंगे कोरोना के मामले

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+