Delhi News: दिल्ली के मायापुरी स्थित फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर 16 दमकल की गाड़ियां
Mayapuri Factory Fire News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी में एक फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई है। 16 दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद हैं। दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी जानकारी दी है। आग लगते ही मोहल्ले के लोग इधर उधर भागने लगी। वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई।
बताया जा रहा है कि यह एलईडी बल्ब बनाने वाली फैक्ट्र्र्री थी। आग लगने की घटना मायापुरी के फेज वन स्थित राम मंदिर वाली गली में तीन मंजिला इमारत में हुई है जहां LED बल्ब बनाने का काम होता था।

आग ने कैसे ले लिया भीषण रूप
बता दें कि काफी संख्या में ज्वलनशील पदार्थ जैसे प्लास्टिक के सामान, कागज के गत्ते, पैकिंग करने वाले सामान आदि होने के कारण आग तेजी से फैल गई है। हालांकि, अभी तक किसी भी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Recommended Video
फायर डायरेक्टर ने दी घटना की सूचना (Mayapuri Factory Fire)
बता दें कि फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार देर शाम 5 बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। मायापुरी फेज वन के डी ब्लॉक स्थित गोदाम में आग लगी है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि अभी तक पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications