Delhi Matru Vandana Yojana: दिल्ली में किन गर्भवती महिलाओं को मिलेगा पैसा? आवेदन करने का क्या है तरीका
Delhi Mukhyamantri Matru Vandana Yojana: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया। जिसकें रेखा गुप्ता ने महिलाओं से जुड़ी कई योजनाओं के लिए बजट आवंटित किया। जिसमें मातृत्व वंदन योजना (Matru Vandana Yojana) भी शामिल है।
अपने पहले बजट में सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की। इस पहल के तहत, दिल्ली की महिलाओं को 2,500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता मिलने वाली है। इसके अलावा बजट में मातृत्व वंदन योजना (Matru Vandana Yojana) के लिए 210 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

आइए जानते हैं दिल्ली की भाजपा सरकार की क्या है ये मुख्यमंत्री मातृ वंदन योजना और इस योजना के तहत किन महिलाओं को गर्भावस्था में आर्थिक लाभ मिलेगा
मातृ वंदन योजना क्या है?
मातृ वंदना योजना गर्भावस्था के दौरान और उसके बाद महिलाओं की पोषण संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये की राशि देने का वादा किया गया है।
क्या मातृ वंदन योजना का पैसा एक बार में मिलेगा?
मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में किश्तों में भेजा जाएगा। शुरुआत में, गर्भावस्था के दौरान रजिस्ट्रेशन कराने पर 1,000 रुपये की पहली किश्त मिलेगी। 2,000 रुपये की दूसरी किश्त गर्भावस्था के छह महीने बाद प्रसव-पूर्व जांच के बाद दी जाएगी, और 2,000 रुपये की अंतिम किश्त बच्चे के जन्म के जन्म रजिस्ट्रेशन के बाद दी जाएगी।
भाजपा ने चुनाव में किया था मातृ वंदन योजना का ऐलान
भाजपा ने चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में जो वादे किए थे उसमें 'मुख्यमंत्री मातृ वंदन योजना' के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपये देने का वादा किया था। इसके अलावा, वादे में 6 पोषण किट का प्रावधान भी शामिल था। अब जब भाजपा 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है, तो वह इन वादों को पूरा कर रही है।
मातृत्व वंदन योजना की शर्ते
- दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए, केंद्र सरकार की मौजूदा मातृ वंदना योजना की तरह ही, एक आवेदन प्रक्रिया लागू है।
- आवेदकों को शुरू में योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा, और उसके बाद के चरणों में प्रसव-पूर्व चिकित्सा रिपोर्ट, टीकाकरण रिकॉर्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और लाभार्थी का मोबाइल नंबर जमा करना शामिल है।
- योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास बैंक या डाकघर में खाता होना अनिवार्य है।
मातृ वंदन योजना का उद्देश्य
- गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को आर्थिक सहायता देना।
- जच्चा-बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखना।












Click it and Unblock the Notifications