Matiala Chunav Result 2025: मटियाला सीट पर सोमेश शौकीन Vs संदीप सहरावत में कौन जीता?
Matiala Chunav Result 2025 LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को मटियाला सीट के नतीजे घोषित हो गए। सुबह 8 बजे से मतगणना हुई, जो कि 28 राउंट तक चली। दिल्ली की प्रमुख सीट मटियाला के नतीजों पर सबकी नजर थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। मटियाला सीट पर 60.37 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Matiala Election Result 2025 LIVE: मटियाला विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...
Matiala Election Result 2025: बीजेपी को मिली जोरदार जीत
मटियाला सीट पर बीजेपी ने भारी वोटों से जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार संदीप सहरावत ने 15259 वोटों से चुनाव जीता। उनको कुल 108555 वोट मिले हैं, जबकि आप उम्मीदवार सोमेश शौकीन को 93296 वोट हासिल हुए हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार रघुविंदर शौकीन को 6304 वोट ही मिल पाए।
मटियाला विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Matiala)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मटियाला सीट से आम आदमी पार्टी ने सोमेश शौकीन को टिकट दिया है। भाजपा ने संदीप सहरावत को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से रघुविंदर शौकीन चुनाव लड़ रहे हैं।
Matiala: मटियाला सीट से प्रत्याशी
- आप से सोमेश शौकीन
- बीजेपी से संदीप सहरावत
- कांग्रेस से रघुविंदर शौकीन
विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गुलाब सिंह यादव ने 139,010 वोटों के साथ सीट जीती। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार राजेश गहलोत को 110,935 वोट मिले, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के उम्मीदवार सुमेश शौकीन को 7,317 वोट मिले।
2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी AAP के गुलाब सिंह यादव 127,665 वोट पाकर विजयी हुए थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राजेश गहलोत को 80,661 वोट मिले और कांग्रेस के सुमेश शौकीन को 20,284 वोट मिले।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:












Click it and Unblock the Notifications