Delhi Fire: दिवाली पर्व पर तिलक नगर की दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
दिवाली पर्व पर जहां एक तरफ लोग खुशियों में मशगूल हैं। वहीं, दिल्ली के तिलक नगर के बाजार में सड़क किनारे कुछ दुकानों में रविवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते इलाके में भगदड मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे।
सूचना पर मौके पर दमकल की करीब दो गाड़ियां पहुंची। पुलिस की मदद से दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मचारी मौके पर हैं और आग पर काबू पा लिया गया है।

आखिर कैसे लगी आग?
हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि आग कैसे लगी। लेकिन, आग की लपटों ने दिवाली पर्व पर तिलक नगर के बाजार में कहर बरपा दिया। दुकानदारों का अच्छा खासा नुकसान हो गया।












Click it and Unblock the Notifications