Delhi News: फतेहपुर इलाके में लगी भीषण आग, गोदाम में रखा समान जलकर राख, मौके पर दमकल की 20 गाड़ियां, Video
Delhi News: इन दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। दिल्ली में कुछ दिनों से लगातार आग लगने की खबर सामने आ रही है। कश्मीरी गेट इलाके और ग्रेटर कैलाश के बाद आज फतेहपुर बेरी इलाके में आग लगने की घटना सामने आई है।
फतेहपुर इलाके के एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। आग इतनी जबरदस्त है कि मौके पर हड़कंप मच गया है। आग लगते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद हैं।

Recommended Video
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आग एक गोदाम में लगी है। आग लगने से गोदाम में रखे सामान भी इसकी चपेट में आ गए हैं। लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड की 20 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi News: ग्रेटर कैलाश के एक घर में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की चार गाड़ियां












Click it and Unblock the Notifications