CBI से नोटिस मिलने पर बोली AAP, कल गिरफ्तार हो सकते हैं मनीष सिसोदिया
दिल्ली शराब नीति घोटाले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को सीबीआई ने 17 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीबीआई की नोटिस मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने एक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा को ललकारते हुए कहा कि हम इन चीजों से डरने वाले नहीं हैं। भाजपा सोचती है कि वो आप के नेताओं को जेल में डालकर गुजरात में हार से बच जाएगी तो भाजपा हार से बचने वाली नहीं है। मनीष सिसोदिया ऐसे शिक्षा मंत्री हैं जिनके काम की चर्चा दुनिभार में हो रही है, ऐसे शिक्षा मंत्री को जेल में डालने की भाजपा तैयारी कर रही है।
Recommended Video

जेल में डालना चाहती है भाजपा
संजय सिंह ने कहा सीबीआई और भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी करके मनीष सिसोदिया को सीबीआई दफ्तर बुलाया है, नोटिस भेजा है, पूछताछ के लिए बुलाया है। यह पूछताछ नहीं है बल्कि गिरफ्तारी करना है, जेल में डालना है, और क्यों जेल में डालना है? क्योंकि गुजरात के चुनाव की तारीखें घोषित होने वाली हैं,गुजरात में मनीष सिसोदिया का कार्यक्रम लग रहा। गुजरात के अंदर मनीष सिसोदिया की रैलियों, सभाओं का कार्यक्रम लग रहा है। उससे पहले ये नोटिस गिरफ्तारी का नोटिस हैा। ये नोटिस जेल में डालने का नोटिस है।

सीबीआई का नोटिस भाजपा की हार का संकेत
सीबीआई के नोटिस पर संजय सिंह ने कहा यह नोटिस भारतीय जनता पार्टी की हार का संकेत है। भारतीय जनता पार्टी की हताशा का संकेत है। कितने आरोप लगाए मनीष सिसोदिया पर। कह रहे हैं कि 10 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। उस 10 हजार के घोटाले को पकड़ने के लिए सीबीआई ने अबतक 500 जगहों पर छापेमारी की है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर 14 घंटे छापेमारी चली, कहीं तकिया फाड़ रहे हैं, गद्दे फाड़ रहे हैं। पूरा घर अस्त व्यस्त कर दिया। 14 घंटे की छापेमारी के बाद ना कोई बेनामी संपत्ति का कागज मिला, ना कोई पैसा मिला। इससे हताश होने के बाद ये लोग मनीष सिसोदिया के बैंक के लॉकर को चेक करने गए, जहां उन्हें मनीष सिसोदिया के बच्चे का झुनझुना मिला था।

गुजरात में भाजपा हार रही
संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को गुजरात में हार का डर इतना सता रहा है कि इन लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है। उनके पास एक काम है सिर्फ, कैसे आम आदमी पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न करना है, जेल में डालना है। मैं कहना चाहता हूं कि तुम्हारी इस हताशा में की गई कार्रवाई से आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है। अगर आप नेताओं को जेल में डालकर भाजपा समझती है कि आप हार से बच जाएंगे तो ऐसा नहीं होने वाला है। आप लोग जो कर रहे हैंह उसे ना सिर्फ गुजरात के लोग बल्कि पूरा देश देख रहा है। ऐसे शिक्षा मंत्री जिनकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है, ऐसे शिक्षा मंत्री को भाजपा जेल में डालने की तैयारी कर रही है। लिहाजा मैं फिर से दोहरा रहा हूं इस प्रकार के उत्पीड़न की कार्रवाई से, आप नेताओं को गिरफ्तार करने से, हार से भाजपा नहीं बचेगी। हताशा में भाजपा को जो करना है कर ले, जिसे जेल में डालना है डाल दे। गुजरात में आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीधी टक्कर है और गुजरात का चुनाव हम लोग जीतेंगे।












Click it and Unblock the Notifications