स्टैंडिंग कमेटी चुनाव आदेश पर मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को घेरा, पूछी यह बात?

Manish Sisodia News: दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी चुनाव आज (गुरुवार 26 सितंबर) होने थे। लेकिन, सदन में हंगामा होने के चलते चुनाव टल गए। जिसके बाद मेयर ने सदन को 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया और फैसला लिया कि अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को दोबारा बैठक होगी।

वहीं, इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हस्तक्षेप किया और निर्देश दिए कि स्थायी समिति का चुनाव आज होगा। इस संबंध में वीके सक्सेना ने एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार को पत्र भी लिखा। वहीं, इस मामले में अब दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है।

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, 'आज रात पीएम नरेंद्र मोदी के आदेश पर बीजेपी दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। दिल्ली नगर निगम में आज स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य का चुनाव होना था। मेयर शैली ओबेरॉय ने स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव कराने की कोशिश की, लेकिन सदन में हंगामा हो गया और इसे स्थगित करना पड़ा।'

उन्होंने कहा कि मेयर ने सदन को 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया और फैसला लिया कि अब स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को दोबारा बैठक होगी। लेकिन, रात 8:30 बजे दिल्ली के एलजी ने एमसीडी के कमिश्नर को चिट्ठी लिखी और कहा कि 1.5 घंटे के अंदर यानी रात 10:00 बजे तक एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव पूरा करा लिया जाए।

दिल्ली के एलजी अमेरिका में हैं लेकिन उन्होंने वहीं से चिट्ठी लिखकर कमिश्नर से कहा है कि एमसीडी का चुनाव किसी भी कीमत पर तुरंत रात में कराया जाए। हम सोच रहे थे कि बीजेपी का मकसद क्या है, फिर हमें समझ में आया कि असली खेल क्या है। नगर निगम के एक कर्मचारी ने हमें बताया कि आप और कांग्रेस के पार्षद सदन से चले गए हैं।

वहीं, भाजपा ने अपने पार्षदों को अपने चेयरमैन और सांसदों के साथ एमसीडी सदन में कमिश्नर के पास बैठा रखा है। भाजपा के सभी पार्षद अभी वहीं बैठे हैं। उन्हें पहले से पता था कि दिल्ली के एलजी पत्र लिखेंगे और कमिश्नर का आदेश रात 10 बजे आने वाला है। उन्हें सब कुछ पहले से पता था, इसलिए सभी वहीं खड़े हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले पर आम आदमी पार्टी कानूनी राय ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+