Manish Sisodia Caste: मनीष सिसोदिया की जाति क्या है? क्या करते हैं पत्नी-बच्चे? पढ़ें पूरा राजनीतिक सफरनामा
Manish Sisodia: दिल्ली की राजनीति में बड़ा नाम रहे मनीष सिसोदिया एक बार फिर चर्चा में हैं। कथित शराब नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और सिसोदिया को सीबीआई केस में बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोप साबित करने लायक ठोस सबूत नहीं हैं और जांच एजेंसी की थ्योरी अनुमान पर आधारित थी।
23 लोगों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने आरोप तय करने से इनकार कर दिया। हालांकि कुछ ही घंटों बाद सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी सिसोदिया के परिवार, जाति और उनके सफर को लेकर बढ़ गई है।

मनीष सिसोदिया जन्म और जाति का बैकग्राउंड (Manish Sisodia Caste and Early Life)
मनीष सिसोदिया का जन्म 5 जनवरी 1972 को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फगौता गांव में एक हिंदू राजपूत परिवार में हुआ। उनके पिता एक पब्लिक स्कूल शिक्षक थे। शुरुआती पढ़ाई गांव के सरकारी स्कूल में हुई। साधारण पृष्ठभूमि से निकले सिसोदिया ने आगे पत्रकारिता में डिप्लोमा किया, जो उन्हें 1993 में भारतीय विद्या भवन से मिला।
मनीष सिसोदिया पत्रकारिता से सामाजिक आंदोलन तक (Manish Sisodia Career Journey)
मनीष सिसोदिया ने करियर की शुरुआत बतौर पत्रकार हुई। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो में 'जीरो आवर' जैसे कार्यक्रम किए और 1997 से 2005 के बीच ज़ी न्यूज में रिपोर्टर, प्रोड्यूसर और न्यूज रीडर के तौर पर काम किया। बाद में उन्होंने सामाजिक कार्य की राह पकड़ी। 'परिवर्तन' और 'कबीर' जैसे संगठनों से जुड़े और सूचना का अधिकार कानून के प्रारूप तैयार करने वाली टीम का हिस्सा रहे। 2011 के अन्ना हजारे आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

आम आदमी पार्टी में अहम चेहरा (Manish Sisodia Political Career)
सिसोदिया आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 2013 में पटपड़गंज से विधायक चुने गए और 2015 व 2020 में भी जीत दर्ज की। 2015 से 2023 तक दिल्ली के पहले उपमुख्यमंत्री रहे। शिक्षा मंत्री के रूप में सरकारी स्कूलों में सुधार का श्रेय उन्हें दिया जाता है। वित्त, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन, श्रम, गृह समेत कई विभाग उनके पास रहे। फरवरी 2023 में सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 2025 के विधानसभा चुनाव में जंगपुरा सीट से 675 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

मनीष सिसोदिया परिवार में कौन-कौन (Manish Sisodia Family Details)
मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया गृहिणी हैं। उनका एक बेटा मीर सिसोदिया है, जो विदेश में पढ़ाई कर रहा है। सिसोदिया का पारिवारिक जीवन हमेशा लो प्रोफाइल रहा है और वे अक्सर सार्वजनिक मंचों पर परिवार से ज्यादा अपने शिक्षा सुधार मॉडल की चर्चा करते दिखे।
साधारण गांव से निकलकर पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और फिर उपमुख्यमंत्री तक का सफर सिसोदिया की पहचान बन गया। अब अदालत से मिली राहत के बाद उनकी राजनीतिक भूमिका को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications