'...वे जेल से बाहर आएंगे तो संभालेंगे मंत्रालय', सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को लेकर बोलीं आतिशी
दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जब भी जेल से बाहर आएंगे, उन्हें वापस मंत्रालय का जिम्मा दिया जाएगा।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में दो वरिष्ठ नेताओं के हिरासत में लिए जाने के बाद कैबिनेट में वे दो पोर्टफोलियो रिक्त हुए जिनमें सबसे अधिक विभाग थे। आप के वरिष्ठ नेता व पूर्व दिल्ली डिप्टी सीएम के पास अकेले 18 विभागों थे। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने ने नए नेताओं को कैबिनेट में जगह दी है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालने के लिए विधायक आतिशी को दिल्ली सरकार की कैबिनेट में जगह दी है।
बृहस्पतिवार को नवनियुक्त मंत्री आतिशी (Atishi) ने कहा कि जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) और सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) बाहर निकलने के बाद शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभालेंगे। उन्होंने एक बयान में कहा, "सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया ने आजादी के बाद से स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री के रूप में ऐतिहासिक काम किया है। जिस तरह से भगवान राम वनवास गए और उनके भाई भरत ने राज्य संभाला, हम उसी तरह काम करेंगे। जब वे जेल से वापस आएंगे, तो वे अपने मंत्रालयों का प्रभार संभालेंगे।"
मंत्री पद संभालने के बाद आप नेता आतिशी ने कहा कि यमुना की सफाई दिल्ली सरकार की प्राथमिकता पर है। हम उपराज्यपाल कार्यालय से इस संबंध में सहयोग की अपेक्षा करते हैं। मंत्री आतिशी ने कहा, "हम चाहते हैं कि वह काम होने दें। वो रोकते रहे, हम काम करते रहे। तमाम बाधाओं के बावजूद हम ना रुकें।" नव नियुक्त मंत्री दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच टकराव को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र जिस तरह से दिल्ली सरकार पर हमला कर रहा है, इतिहास में इस तरह का हमला कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के दो वरिष्ठ नेता जेल में हैं। ये सच और ईमानदारी को हर तरह से कुचलने का प्रयास है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications