दिल्ली: FB लाइव कर थाने के अंदर युवक ने खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने फेसबुक लाइव कर थाने के अंदर खुद को आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आग में झुलसे युवक की पहचान आशु आर्य (24) के रुप में हुई है।

Man tries to immolate self during facebook live at police station in delhi

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के प्रेम नगर निवासी आशु आर्य (24) प्रिंटर का काम करता है। 7 अक्टूबर को वह अपने पिता यादराम के साथ कहीं जा रहा था। इस दौरान इलाके में ही रहने वाले अमनदीप और हरदीप से आशु का कंधा टकरा गया। इससे इनमें से एक का मोबाइल गिर गया और उसकी स्क्रीन टूट गई। इसे लेकर अमनदीप और हरदीप ने आशु की पिटाई कर दी। इस मामले में आशु ने प्रेम नगर थाने में पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

इससे आशु डिप्रेशन में आ गया और शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे आशु ज्वलनशील पदार्थ डालकर थाने में गया। उसने ड्यूटी ऑफिसर से संदीप नाम के पुलिसकर्मी के बारे में पूछा। उसके मामले की जांच संदीप को सौंपी गई थी। ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि वह थाने में नहीं है। इसके बाद आशु ने फेसबुक लाइव कर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। उधर, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसीपी की देखरेख में एक टीम को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं, घटना के बारे में मजिस्ट्रेट को भी सूचित कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+