Delhi Crime: सिरफिरे पति ने पत्नी का काटा गला, बच्चों पर किया जानलेवा हमला
दिल्ली में एक सनकी पति ने चाकू से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बच्चों पर भी जानलेना हमला किया।

दिल्ली में एक सिरफिरे शख्स ने अपने पूरे परिवार को खत्म करने और फिर खुद की भी जान देने की कोशिश की। दिल्ली से सामने आई ये दिल दहला देने वाली वारदात नेब सराय की है, जहां एक पति ने सोती हुई पत्नी की गला रेता हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे-बेटी पर भी जानलेवा हमला किया और फिर खुद की भी कलाई काट डाली।
पत्नी को मारा, बच्चों को किया घायल
घटना के मुताबिक दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसके दो बच्चों को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी खुद भी घायल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ पता चला कि आरोपी विजयवीर मृतका सुमन को ताने और प्रताड़ित करता था।
गुरुवार को पुलिस की घटना की सूचना मिली थी, जिसके अनुसार आरोपी विजयवीर ने पहले अपनी पत्नी को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और फिर बेटा-बेटी पर भी वार करके हत्या की कोशिश की। घायल बेटी ने खुद को कमरे में बंद करके बचाया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
खुद ने भी की जान देने की कोशिश
वहीं आरोपी ने भी अपने हाथ की नस को काटकर जान देने की कोशिश की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पत्नी सुमन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि तीनों लोगों का इलाज जारी है।
मीडिया रिपोट्स के मुताबिक बेटी एलएलबी की तैयारी कर रही है, जबिक बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजयवीर मृतका सुमन को इसलिए प्रताड़ित करता था कि उसके माता-पिता ने उसकी शादी में उसे कुछ नहीं दिया। इतना ही नहीं आरोपी के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे।
1992 में हुई थी शादी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे रहा था। इस पर उसकी पत्नी उसका विरोध करती थी और वह अपनी पत्नी को प्रताड़ित करता और मारता पीटता था। दोनों बच्चे मां का साथ देते थे और इस पर वह उनसे रंजिश रखता था। विजयवीर और सुमन रकी शादी साल 1992 में हुई थी। मूलत यह लोग उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications