अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा में सेंध, होटल की लॉबी से पकड़ा गया संदिग्ध
नई दिल्ली। राजधानी के होटल लीला की लॉबी से एक संदिग्ध को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसी होटल में अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ठहरे हुए हैं।

होटल स्टाफ ने बताया कि संदिग्ध को पहले भी उसके व्यवहार के चलते होटल से ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है। वह गुरुवार को होटल में पहुंचा। लॉबी में उसे होटल स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो उसने हंगामा शुरू कर दिया।
दिल्ली पुलिस के सिक्योरिटी स्टाफ ने बाद में उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।












Click it and Unblock the Notifications