'मुझे सिर्फ 5 मिनट बोलने दिया, दूसरे CM 20 मिनट तक बोले', नीति आयोग की बैठक बीच में छोड़कर बाहर आईं ममता
NITI Aayog Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (27 जुलाई) राष्ट्रीय भारत परिवर्तन संस्थान (नीति आयोग) की नौवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की गई है। इस काउंसिल में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री हिस्सा ले रहे हैं। इनमें विपक्ष की पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी पहुंचीं।
हालांकि, ममता बैठक बीच में ही छोड़कर बाहर आ गईं। गुस्से में बाहर आईं ममता ने आरोप लगाया कि मैं बैठक में बोल रही थी, मेरा माइक बंद कर दिया गया। मैंने कहा कि आपने मुझे क्यों रोका, आप भेदभाव क्यों कर रहे हैं? मैं बैठक में भाग ले रही हूं, इसके बजाय आप जो दे रहे हैं, आपको खुश होना चाहिए। आपकी पार्टी के लिए अधिक गुंजाइश, आपकी सरकार।

मीडिया को ममता ने बताया कि विपक्ष से केवल मैं ही वहां थी और मुझे भी बोलने से रोका गया। यह न केवल बंगाल का बल्कि सभी क्षेत्रीय दलों का भी अपमान है। ममता ने किया था विरोध जताने का ऐलान...
आपको बता दें कि बीते दिन यानी 26 जुलाई को ही ममता बनर्जी ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा था कि आयोग की बैठक में वह मौजूद होंगी और विरोध जताएंगी। ममता ने कहा था कि बैठक में बंगाल के साथ हो रहे राजनीतिक भेदभाव का विरोध करूंगी। उनके मंत्रियों और बीजेपी नेताओं का रवैया ऐसा है कि वे बंगाल को बांटना चाहते हैं। साथ ही आर्थिक नाकेबंदी भी करेंगे।
ममता ने यह भी कहा था कि अलग-अलग नेता झारखंड, बिहार और बंगाल को विभाजित करने के लिए अलग-अलग बयान दे रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। हम अपनी आवाज रिकॉर्ड करना चाहते हैं और मैं ऐसा करने के लिए वहां मौजूद रहूंगी।
बैठक में कौन-कौन नहीं हुआ शामिल?
- तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन
- हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
- कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया
- तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी
- पंजाब सीएम भगवंत मान
- केरल सीएम पिनाराई विजयन
- पुडुचेरी सीएम एन रंगासामी












Click it and Unblock the Notifications