दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, विस्तारा के विमानों को एक ही समय पर उड़ान और लैंडिंग की दे दी इजाजत
दिल्ली हवाईअड्डे पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। विस्तारा एयरलाइंस के एक विमान को उड़ान भरने की अनुमति दे दी, जबकि दूसरी फ्लाइट लैंडिंग की प्रोसेस में थी। एटीसी के निर्देश के बाद उड़ान रद्द कर दी गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
यूके725 की फ्लाइट दिल्ली से बागडोगरा के लिए उड़ान भर रही थी। अहमदाबाद से दिल्ली आने वाली विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट उसी रनवे पर लैंडिंग करने वाली थी। थोड़ी सी देर होती तो दोनों विमान आपस में टकरा जाता और एक बड़ा हादसा हो जाता।

घटनाक्रम से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि एटीसी के निर्देश मिलते ही तुरंत विमान को उड़ने से रोक दिया गया।उड़ान रद्द होते ही विमान रनवे से पार्किंग में लौट आई। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक अगर उड़ान भर रही फ्लाइट को सही समय पर नहीं रोका जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार, टेक-ऑफ और लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान किसी भी विमान या वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।
बताया कि एक रनवे पर किसी विमान को तब तक ऑफ क्लीयरेंस जारी नहीं किया जाता जब तक कि विमान दूसरे रनवे पर नहीं उतर जाता। हवा में दो विमानों के उड़ान मार्ग में टकराव हो सकता था। क्योंकि जिस रनवे से वे जुड़े थे वह बहुत करीब था। एएनआई ने विस्तारा से संपर्क किया, लेकिन एयरलाइन की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई।
यह भी पढ़ें- प्लेन में सवार थे 271 यात्री, बाथरूम में पायलट की हुई मौत, फिर जानिए किसने उतारा विमान












Click it and Unblock the Notifications