प्लेन में सवार थे 271 यात्री, बाथरूम में पायलट की हुई मौत, फिर जानिए किसने उतारा विमान

मियामी से सैंटियागो उड़ान भर रही LATAM एयरलाइंस में पायलट की अचानक मौत हो गई जिसके बाद एयरलाइंस की पनामा में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान पर 271 यात्री सवार थे।

14 अगस्त को LATAM एयरलाइंस LA505 अमेरिका के मियामी से चिली के सैंटियागो की ओर जा रही थी। इसी दौरान विमान का पालयट अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगा। इसके बाद वह बाथरूम गया जहां पर गिर गया।

LATAM Airlines pilot

इस विमान की आपातकालीन लैंडिंग को सह पायलट ने अंजाम दिया। ऐसा माना जा रहा है कि पायलट की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। पायलट कैप्टन इवान अंदाउर को विमान उड़ाने का 25 वर्षों का अनुभव था।

कैप्टन के अस्वस्थ महसूस होने से पहले विमान तीन घंटे का सफर तय कर चुका था। प्लेन ने सोमवार, 14 अगस्त को रात 10:11 बजे मियामी से उड़ान भरी थी, जिसमें एक राहत कप्तान और प्रथम अधिकारी भी सवार थे।

सिंपल फ़्लाइंग की रिपोर्ट के अनुसार, कैप्टन अंदाउर के गिरने पर चालक दल ने तुरंत उन्हें आपातकालीन उपचार दिया। हालांकि चालक दल को एहसास हुआ कि स्थिति गंभीर है ऐसे में आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए प्रोटोकॉल का पालन किया गया ताकि सही उपचार मिल सके।

इसके बाद फ्लाइट को तुरंत पनामा सिटी के टोक्यूमेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। लैंडिंग होने पर पायलट को मृत घोषित कर दिया गया। LATAM एयरलाइंस ग्रुप ने दुखद घटना को लेकर एक बयान जारी किया है।

LATAM एयरलाइंस ने कहा कि उसने पायलट के जीवन की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। एयरलाइन ने कहा, " LATAM एयरलाइंस में जो कुछ हुआ उससे हमें गहरा दुख हुआ है और हम अपने कर्मचारी के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।"

1998 में LATAM के लिए एक वाणिज्यिक पायलट के रूप में काम करने से पहले, अंदाउर ने 1985 में चिली वायु सेना के लिए एक लड़ाकू पायलट के रूप में अपना उड़ान करियर शुरू किया।

इस हादसे के बाद विमान मंगलवार को पनामा सिटी से रवाना हुई और चिली की ओर अपनी उड़ान भरी। इससे पहले मार्च में साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के तुरंत बाद एक पायलट के बीमार पड़ने के कारण लास वेगास के हैरी रीड इंटरनेशल एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+