Aap Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'आप' की महारैली

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ महा रैली करने जा रही है। इस रैली में अरविंद केजरावाल, भगवंत मान, समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे।

Aap Rally: दिल्ली में सेवाओं को लेकर केंद्र सरकार के ऑर्डिनेंस के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है। पार्टी के नेताओं का दावा है कि इस रैली में तकरीबन एक लाख लोग इकट्ठा होंगे।

रैली में खुद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल हिस्सा लेंगे, इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के सांसद और विधायक के साथ शीर्ष नेता भी शिरकत करेंगे।

aap rally

पार्टी के विधायकों और पार्षदों को निर्देश दिया गया है कि वह इस रैली में अधिक से अधिक लोगों को लाने की कोशिश करें। यह रैली सुबह 10 बजे से शुरू होगी, रैली में दोपहर 12 बजे अरविंद केजरीवाल लोगों को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को गोपाल राय ने पार्टी के पदाधिकारियो के साथ रैली की तैयारियों का जायजा लिया था।

गोपाल राय ने कहा कि पार्टी ने जमीनी स्तर पर कई बैठकें की हैं, घर-घर जाकर अभियान चलाया है ताकि लोगों को इस ऑर्डिनेंस के बारे में पता चल सके, आखिर कैसे यह नया ऑर्डिनेंस लोगों के जीवन के प्रभावित करेगा, लोगों से अपील की गई है कि वह इस रैली में हिस्सा लें।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के लोगों के लिए यह रैली एक मंच तैयार करेगी, जहां लोग नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अपनी असहमति जाहिर कर सकते हैं। यह समझना जरूरी है कि संविधान हर नागरिक को वोट का अधिकार देता है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति या संस्था इस अधिकार को छीनने की कोशिश करती है तो उसके खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

केंद्र सरकार के जीएनसीटीडी एक्ट 1991 के अधिनियम में कई बदलाव किए गए हैं, इसमे कहा गया है कि ट्रांसफर और पोस्टिंग पर अंतिम फैसला एलजी का होगा। बता दें कि इस अधिनियम के खिलाफ विपक्ष का समर्थन हासिल करने के लिए केजरीवाल ने कई दलों से मुलाकात की थी।

केजरीवाल ने इस दलों से अपील की थी कि जब संसद में यह विधेयक आए तो इसका विरोध करें। केजरीवाल ने ममता बनर्जी, एमके स्टालिन, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन, शरद पवार, उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी।

पार्टी के अधिकारियों का कहना है कि रैली में लोगों को गर्मी से बचाने का इंतजाम किया गया है। मौके पर बड़ा टेंट लगाया गया है, एयर कूलर, फैन, पीने का पानी आदि की व्यवस्था की गई है। आप के कार्यकर्ताओं को हर जगह पर तैनात किया जाएगा जो लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे।

दिलचस्प बात है कि रामलीला मैदान से ही आम आदमी पार्टी का गठन हुआ था। यहीं से पार्टी ने 2011 में भ्रष्टाचार आंदोलन की शुरुआत की थी। रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक में डायवर्जन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+