दिल्ली में पूरे देश के मुकाबले सबसे कम महंगाई दर, CM केजरीवाल ने आंकड़ों के साथ किया दावा
बढ़ती महंगाई की वजह से एक तरफ जहां पूरा देश परेशान है। वहीं, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली में महंगाई दर सबसे कम है। इसको बताने के लिए उन्होंने Honest politics नामक ट्विटर पेज का ट्वीट भी शेयर किया है। इस ट्वीट में राज्यवार महंगाई की दर का आंकड़ा दिया गया है। महंगाई के आंकड़ों को मैप के जरिए प्रतिशत में प्रदर्शित किया गया है।

मैप में दिए आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में महंगाई की दर 6.77 प्रतिशत है। जबकि केरल में यह 6.28, तमिलनाडु में 7.1, आंध्र प्रदेश में 7.93, कर्नाटक में 5.59, महाराष्ट्र में 7.49, राजस्थान में 6.73, गुजरात में 6.94, उत्तर प्रदेश में 6.8, बिहार में 5.84, मध्य प्रदेश में 7.49, तेलंगाना में 6.4 प्रतिशत, बंगाल में 7.71, असम में 5.87, झारखंड में 6.7 प्रतिशत है।
दिल्ली में है इतने प्रतिशत है महंगाई दर
दिल्ली में महंगाई दर सिर्फ 2.29 प्रतिशत है। वहीं, हरियाणा में 7.79 प्रतिशत, पंजाब में 4.42, जम्मू-कश्मीर में 6.4, हिमाचल में 4.42 प्रतिशत, उत्तराखंड में 6.24 प्रतिशत है।
केजरीवाल MCD चुनाव में उठा सकते हैं मुद्दा
दिल्ली में महंगाई दर सबसे कम है। ऐसे में माना जा रहा है कि केजरीवाल की तरफ से यह मुद्दा दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भी उठाया जा सकता है। इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव में मुख्य लड़ाई भाजपा और आप के बीच है। केजरीवाल की तरफ से वार्ड वासियों को लुभाने के लिए 10 गांरटियों का ऐलान भी किया गया है। जिसमें कई मुख्य बातें शामिल हैं।
वहीं, भाजपा की तरफ से भी वोटर्स को लुभाने के लिए संकल्प पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में झुग्गीवासियों को मुफ्त में घर देने का ऐलान किया गया है। हालांकि, कांग्रेस भी एमसीडी चुनाव को लेकर एक्टिव हो गई है। पार्टी की तरफ से एमसीडी चुनाव के लिए जमकर प्रचार किया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली नगर-निगम के लिए वोटिंग 4 दिसंबर को होगी। जबकि रिजल्ट का ऐलान 8 दिसंबर को किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव: केजरीवाल की तारीफ में राघव चड्ढा ने बोला फिल्म शोले का मशहूर डायलॉग












Click it and Unblock the Notifications