14 साल बड़ी शादीशुदा प्रेमिका के साथ करने चला था खुदकुशी, कर दिया मर्डर
दोनों ने साथ सुसाइड करने का फैसला लिया। प्रेमिका ने सल्फास खाया और उसके बाद प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।
दिल्ली। एक 23 साल के एमबीए के छात्र ने 37 साल की शादीशुदा प्रेमिका का गला फोन चार्जर से घोंट कर हत्या कर दी। दोनों ने साथ खुदकुशी करने का प्लान बनाया था लेकिन मामले ने कुछ और ही मोड़ ले लिया। आरोपी दीपक कुमार को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों ने साथ खुदकुशी करने का बनाया प्लान
पुलिस के अनुसार, दीपक और उसकी प्रेमिका ने साथ सुसाइड करने की योजना बनाई। दोनों के परिवार के लोग इस रिश्ते के खिलाफ थे।
पहले महिला ने सल्फास की गोलियां खाईं। उसके बाद जहर के असर से वह चिल्लाने लगी तो दीपक डर गया और उसने उसका गला घोंट दिया।
आरोपी ने किया पुलिस के सामने सरेंडर
हत्या करने के बाद दीपक ने दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के एक थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। महिला को पुलिस हॉस्पिटल ले गई जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दीपक ने की पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
दीपक ने पहले पुलिस को यह कहकर गुमराह करने की कोशिश की कि महिला ने खुदकुशी कर ली है। लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तब उसने सच्चाई उगल दी। उसने पूरी घटना सुनाई।
दो साल से था दोनों का रिश्ता
पुलिस ने बताया कि दीपक और महिला एक ही लोकेलिटी में रहते थे। दोनों के बीच पिछले दो सालों से रिश्ता चल रहा था। दोनों के परिवार इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।
रविवार को दीपक, महिला से मिला और कहा कि वह खुदकुशी करना चाहता है क्योंकि उसके मां-बाप इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। उस महिला ने भी सुसाइड करने की बात कही। दीपक ने महिला के सुसाइड करने की बात की वीडियो रिकॉर्डिंग बनाई और उनके रिश्तेदारों को भेज दिया।
दोनों गाड़ी से नजफगढ़ रोड की तरफ जा रहे थे। महिला ने सल्फास की गोलियां पहले खा लीं और तड़पने लगी। दीपक ने मोबाइल चार्जर से उसका गला घोंट दिया।












Click it and Unblock the Notifications