आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार क्यों किया?

AAP Protest: 18वीं लोकसभा के विशेष सत्र के चौथे दिन राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित किया। राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है।

राष्‍ट्रपति के अभिभाषण को सुनने के बजाय सदन के बाहर आम आदमी पार्टी के सांसदों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारे-बाजी की। आइए जानते हैं आखिर किस वजह से आम आदमी पार्टी ने राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया?

AAP Protest After Kejriwal Arrest

दरअसल, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया। आप के सांसदों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह समेत उनकी पार्टी के अन्‍य सांसदों ने सदन के बाहर भाजपा पर केजरीवाल को राजनीतिक साजिश के तहत अरेस्‍ट करवाए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

संजय सिंह समेत अन्‍य आप सांसदों ने सदन के बाहर हाथ में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और अरविंद केजरीवाल को जेल से रिहा करो, रिहा करो... के नारे लगाए। इसके अलावा आप सांसदों ने सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग बंद करो, बंद करो के भी नारे लगाकर सरकार को घेरा।

संजय सिंह ने जानें क्‍या कहा?

वहीं आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांंसद संजय सिंह ने कहा "आप सभी जानते हैं कि क्या है हमारे साथ हो रहा है, कैसे निर्वाचित सीएम को जेल में रखा गया है और कैसे उन्हें कल सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया। हमने राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार किया क्‍योंकि यह राष्ट्रपति का अपना बयान नहीं है, बल्कि वह सरकार का बयान पढ़ती हैं सरकार के लिखित भाषण इसलिए हम राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे।

आप ने पहले ही किया था ऐलान

बता दें गुरुवार की सुबह ही आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक ने ऐलान किया कि था उनकी पार्टी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन करेंगी और राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का भी बहिष्‍कार भी करेगी।

आप नेता संदीप पाठक ने कहा था "हमने राष्‍ट्रपति के अभिभाषण का इसलिए विरोध करने का निर्णय लिया क्‍योंकि संविधान और राष्ट्रपति दोनों ही सर्वोपरि हैं और जब संविधान की धज्जियां उड़ाई जाए, जब न्याय के नाम पर तानाशाही होती है तो आवाज उठाना जिम्मेदारी बन जाती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+