Lok Sabha Elections: पहली बार केजरीवाल की गैरमौजूदगी में AAP ने लॉन्‍च किया चुनाव कैंपेन 'जेल का जवाब वोट से'

Lok Sabha Elections: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव को लेकर आप का चुनावी कैंपेन लॉन्‍च किया। आम आदमी पार्टी की स्‍थापना के बाद से पहला चुनावी कैंपेन है जो आप के संयोजक के बिना लॉन्‍च किया गया है। आप का ये चुनावी कैंपेन आप सांसद संजय सिंह, मंत्री गोपाल राय समेत अन्‍य आप नेताओं ने 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया।

aap

आम आदमी पार्टी ने एक पोस्‍टर जारी किया है जिसमें केजरीवाल जेल की सलाखों के पीछे नजर आ रहे है और इस पोस्‍ट पर जेल का जवाब वोट से लिखा हुआ है। यानी आम आदमी पार्टी का इस बार का नारा जेल का जवाब वोट से रखा गया है।

सोमवार को प्रेस कान्‍फ्रेंस के जरिए चुनावी कैंपेन लॉन्‍च करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा "केजरीवाल को एक बड़ी साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया था। यह पहली बार है कि किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को लोकसभा चुनाव के दौरान गिरफ्तार किया गया है। हम 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू कर रहे हैं और हम चाहते हैं कि आप केजरीवाल को सशक्त बनाएं।"

आप सांसद पाठक ने बताया कि इस चुनाव कैंपेन के तहत आप नेता और कार्यकर्ता उन चार लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां से पार्टी ने उम्मीदवार उतारे हैं।

वहीं इस प्रेस कान्फेंस में मौजूद दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने लोगों से अपने वोटों से "तानाशाही" का जवाब देने का आग्रह किया।

पिछले हफ्ते इसी मामले में जमानत पर रिहा हुए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी लोगों से अपील की कि जब वे वोट देने जाएं तो केजरीवाल का चेहरा याद रखें।

बता दें दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को दिल्ली की अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

गौरललब है कि दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है। पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट शामिल है जिस पर आप उम्मीदवार उतार चुकी है, बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। हालांकि अभी कांग्रेस इन तीन सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों को लेकर मंथन ही कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+