लोकसभा चुनाव: पश्चिमी और पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा
दिल्ली की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस राजधानी में इंडिया गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को पश्चिमी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।
पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने भगवान श्रीराम और हनुमान भगवान का दर्शन करने मंदिर पहुंचे। भगवान श्रीराम से आर्शीवाद लेने वो नामांकन के लिए पहुंचे। नामांकन के बाद उन्होंने कहा भगवान के आशीर्वाद से आने वाले चुनावों में INDIA देश को तानाशाही से मुक्ति दिलाएगा।

वहीं पूर्वी दिल्ली लोकसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप कुमार नामांकन करने से पहले दिल्ली की शिक्षा क्रांति लाने वाले मनीष सिसोदिया की मां एवं उनकी पत्त्नी सीमा सिसोदिया से आर्शीवाद लिया।
कुलदीप कुमार ने अपने नामांकन के समय जाते समय कहा पूर्वी दिल्ली की जनता AAP नेताओं की गिरफ्तारी का जवाब अपने वोट से देगी।












Click it and Unblock the Notifications