दिल्‍ली में पंजाब सीएम मान की दहाड़- 'हम नफरत की नहीं, काम की राजनीति में विश्वास करते हैं'

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपना इलेक्‍शन कैंपेन शुरू कर दिया है। देश की राजधानी दिल्‍ली में आप ने चुनाव प्रचार 'संसद में भी केजरीवाल, तो दिल्ली होगी और खुशहाल' के नारे के साथ किया। इलेक्‍शन कैंपेन लांच के मौके पर दिल्‍ली पहुंचे पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर जकर प्रहार किया।

pijab cm

आम आदमी पार्टी के लिए इलेक्‍शन कैंपेन की शुरूआत करते हुए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा 2014 में आम आदमी पार्टी की शुरूआत हुई और नौ सालों में AAP एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है।दिल्लीवासियों ने पिछले चुनावों में प्रचंड जीत दिलाकर AAP में अपार प्यार और विश्वास दिखाया है।

भगवंत मान ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा "हम नफरत की राजनीति में नहीं, बल्कि काम की राजनीति में विश्वास करते हैं।"

उन्‍होंने कहा अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को सर्वश्रेष्ठ प्रदान करने के लिए दिन-रात काम करते हैं, हालांकि, केंद्र सरकार दिल्ली जल बोर्ड जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यों को रोक रही है। अरविंद केजरीवाल अकेले लड़ रहे हैं लेकिन उनके पास आप सभी हैं और यही हमारा है 'शक्ति' वो कहते हैं डबल इंजन, हम कहते हैं 'डबल शक्ति'।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा पंजाब केंद्र सरकार दिल्‍ली के साथ अन्‍याय कर रही है। दिल्‍ली का जलबोर्ड इन्‍होंने बर्बाद कर दिया है। सीएम मान ने आरोप लगाया कि दिल्‍ली सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा रोका जा रहा है। केंद्र सरकार अपनी लड़ाई अकेले लड़ रहे हैं।

इसके साथ ही मान ने दिल्‍ली के वोटरों से आह्वान किया कि आपके काम रोकने वालों, परेशान करने वालों और विकास को रोकने वालों को पहचाने और उनके गलत कामों की सजा दें। हम आपके परिवार का हमेशा ख्याल रखने वाले हैंl

बता दें पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस में शमिल कांग्रेस के साथ सीट शेयर करके चुनाव लड़ रही है। दिल्‍ली कुल सात लोकसभा सीटों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्‍मीदवार उतारे हैंं।

आप ने दिल्‍ली के अपने तीन विधायकों सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार व सहीराम को टिकट देकर मैदान में उतारा है। वहीं पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस से आप में शामिल हुए महाबल मिश्रा को केजरीवाल की पार्टी ने उम्‍मीदवार बनाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+