'आपको अपनी भूमिका निभानी होगी', सोनिया गांधी की वोटिंग से पहले दिल्लीवासियों से अपील

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के छठे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वीडियो जारी कर कांग्रेस और INDI गठबंधन प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की। सोनिया गांधी ने गुरुवार को वीडियो संदेश के जरिए दिल्ली के मतदाताओं से पार्टी के हक में वोट डालने का आग्रह किया।

सोनिया गांधी ने कहा ये लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण चुनाव हैं। सोनिया गांधी ने कहा कि यह चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई, संवैधानिक संस्थाओं पर आक्रमण जैसे मुद्दों पर लड़ा जा रहा है। आपको इस लड़ाई में अपनी भूमिका निभानी है।

Sonia Gandhi News

मौजूदा लोकसभा चुनाव के छठें चरण से पहले गुरुवार को दिल्ली में मतदाताओं से अपने वीडियो संबोधन में सोनिया ने कहा कि कांग्रेस और उसके इंडिया सहयोगी के पक्ष में डाले गए प्रत्येक वोट से बेहतर रोजगार सृजन नहीं होगा, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने में भी मदद करेगा।

दिल्ली के मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, "ये बहुत महत्वपूर्ण चुनाव हैं। ये हमारे लोकतंत्र के साथ-साथ देश के संविधान को बचाने के लिए चुनाव हैं। चुनाव बेरोजगारी, महंगाई और हमारे संस्थानों और संवैधानिक निकायों पर हमले जैसे मुद्दों पर लड़े जा रहे हैं। आपको अपनी इस लड़ाई में भूमिका निभानी है।"

सोनिया गांधी ने आगे कहा कि, "आपके द्वारा डाला गया हर वोट रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ महंगाई को कम करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और एक ऐसे भारत का निर्माण करने में मदद करेगा, जहां हर नागरिक एक समान हो। ये चुनाव ना केवल समानता के बारे में हैं, बल्कि हमारे नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के बारे में भी हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मैं आप सभी से राजधानी की सभी सात लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवारों की बड़े अंतर से जीत सुनिश्चित करने का आग्रह करती हूं। बता दें कि दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 25 मई को मतदान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+