Exit Poll: दिल्ली में इंडिया गठबंधन को सिर्फ 1 सीट! क्या मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज नहीं पहुंच पाएंगे संसद?

Delhi Exit Poll Results 2024: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले एजेंसियों ने एक्जिट पोल के आकंड़े सामने आ गए हैं। रिपब्लिक भारत और Matrize Exit Poll के सर्वे में इस बार भाजपा को 5 से 7 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं इंडी गठबंधन दो सीटें जीत सकता है। इन आंकड़ों के सामने आने से एक बार फिर ये माना जा रहा है कि भाजपा दिल्ली में क्लीन स्वीप कर सकती है। वहीं दो सीटों को लेकर कुछ सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिसके चलते कहा ये भी जा रहा है कि पहली पर चुनाव लड़ रही बांसुरी स्वराज की सीट खतरे में है।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के एग्जिट पोल ने नतीजे एजेंसियों ने जारी कर दिए हैं। अधिकतर पोल में इस बार फिर से केंद्र में एनडीए की सरकार का बनने का अनुमान लगाया जा रहा है। अधिक एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को इस बार भी दिल्ली में सातों सीटों पर जीत की बात कही गई है। बता दें कि दिल्ली में भाजपा ने इस बार छह नए उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था।

Bansuri Swaraj and Manoj Tiwari

बीजेपी ने इस बार प्रवीण खंडेलवाल (चांदनी चौक), हर्ष दीप मल्होत्रा ​​(पूर्वी दिल्ली), योगेंद्र चंदोलिया (उत्तर-पश्चिम दिल्ली), रामवीर सिंह बिधुड़ी (दक्षिणी दिल्ली), कमलजीत सिंह सेहरावत (पश्चिम दिल्ली) और बांसुरी स्वराज (नई दिल्ली) को उम्मीदवार बनाया गया था। केवल एक मौजूदा सांसद, अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी को उत्तर-पूर्व दिल्ली से टिकट दिया गया था। आम आदमी पार्टी ने चार निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारे और कांग्रेस ने शेष तीन सीटों पर चुनाव लड़ा।

एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट पर दो बिहारी बाबू की टक्कर है। लेकिन अधिक उम्मीद ये है कि चुनाव परिणाम भाजपा के हक में जा सकता है। एग्जिट पोल यदि सही साबित हुआ तो मनोज तिवारी कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को हरा देंगे। वहीं दूसरी ओर दूसरी ओर कुछ एक्जिट पोल में दावा किया जा रहा है नॉर्थ दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी और आईएनडीआईए प्रत्याशी कन्हैया कुमार की बीच कांटे की टक्कर है।

दूसरी नई दिल्ली सीट इस बार काफी चर्चा में है। यहां से इस बार भाजपा ने दिवंगत सुषमा स्‍वराज की बेटी बांसुरी स्‍वराज को चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को टिकट दिया है। ये दोनों ही अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. साल 2019 की बात करें, बीजेपी की मीनाक्षी लेखी ने इस सीट से कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अजय माकन को 2 लाख से ज्‍यादा वोटों के अंतर से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+