सिद्धू मुसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में नजर आए कांग्रेस कैंडिडेट कन्हैया कुमार, फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
Lok Sabha Election: उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कन्हैया कुमार इन दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र में जोर शोर से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी कैंडिडेट और मशहूर भोजपुरी सिंगर-एक्टर मनोज तिवारी से है।
कन्हैया कुमार ने अपने चुनाव प्रचार का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वो समर्थकों से घिरे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला का गाना '295' प्ले हो रहा है। वीडियो के कैप्शन में भी कन्हैया ने '295' लिखा हुआ है।

सिद्धू मूसेवाला का यह गाना युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। खास कर इसके लिरिक्स से जिंदगी में स्ट्रगल कर रहे लोग ज्यादा रिलेट करते हैं। जाहिर तौर पर कन्हैया भी इस गाने से यही मैसेज देने की कोशिश कर रहे हैं कि आने वाला कल उनका है। कोई जब आगे बढ़ने की कोशिश करता है तो दुनिया उसे दबाने में लग जाती है।
कन्हैया के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कितना प्राउड मोमेंट होगा जब हमारा सांसद पढ़ा-लिखा होगा।" अन्य यूजर्स ने कन्हैया की जीत का दावा करते हुए उन्हें जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी।
चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार के साथ मारपीट
बता दें, कन्हैया कुमार पर शुक्रवार को उनके निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान हमला किया गया। माला पहनाने के बहाने उनके पास आए कुछ लोगों ने उनकी पिटाई कर दी थी। बदमाशों ने आम आदमी पार्टी (आप) की महिला पार्षद छाया गौरव शर्मा के साथ भी बदसलूकी की। करतार नगर में आप कार्यालय के पास हुई इस घटना पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications