Lok Sabha Election: कांग्रेस-आप की जोड़ी क्या हिला पाएगी दिल्ली में भाजपा के 7 किले, सर्वे में बड़ा खुलासा
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में लगातार दूसरी बार आम आदमी पार्टी सरकार चला रही है, लेकिन लोकसभा चुनाव में यहां दबदबा भाजपा ही देखा गया है। पिछली बार यहां की सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा किया था। ऐसे में इस बार क्या होगा, इसको लेकर इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है।
लोकसभा चुनाव को अब महज कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में राजनीतिक दल अपनी पूरी तैयारियों में जुट गई है। मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए विपक्षी दल एक साथ आए हैं और इंडिया गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की रणनीति बन रही है, लेकिन इससे पहले ही सर्वे में उनकी तैयारियों को बड़ा झटका लगा है।
इंडिया टुडे और सीवोटर के मूड ऑफ द नेशन सर्वे में दिल्ली के अंदर एक बार फिर बीजेपी क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। दिल्ली की सातों की सातों सीट फिर से बीजेपी जीतती दिखाई दे रही है।
दोनों दलों के हाथ खाली
आज तक-सी वोटर सर्वे के मुताबिक दिल्ली की कुल सीट 7 पर बीजेपी का 56 वोट प्रतिशत के साथ कब्जा हो सकता है, जबकि कांग्रेस और आप के खाते का शून्य रह सकता है। सर्वे में कांग्रेस और आप को अलग अलग जोड़ा गया है।
वोट शेयर में आप को तीसरा नंबर
वहीं, वोट शेयर की बात की जाए तो इसमें आम आदमी पार्टी तीसरे नंबर पर है। बीजेपी को 56 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते दिख रहे हैं तो वहीं कांग्रेस को 22 फीसदी से ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। जबकि आम आदमी पार्टी को 18 फीसदी से ज्यादा वोट मिल सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications