दिल्ली में एक सप्ताह तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, मेट्रो सेवा भी सोमवार से रहेगी बंद

दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 1 सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है।

नई दिल्ली, 9 मई। दिल्ली में बेकाबू होते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को 1 सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। सीएम ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए यह जानकारी दी। अब दिल्ली में 17 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। वहीं, सोमवार से दिल्ली में मेट्रो सेवा को भी पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से एक राहत भरी खबर आई है। दिल्ली में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट 35% से घटकर 23% पर आ गया है।

Arvind Kejriwal

Recommended Video

    Coronavirus Delhi Update: 17 May तक बढ़ा Lockdown, Metro भी होगी बंद | वनइंडिया हिंदी

    राजधानी में पिछले महीने कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े थे, जिसकी वजह से सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ा था। प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लगाने से केसों में कमी दर्ज हुई है और पॉजिटिविटी रेट घटकर 23-24% पर आ गया है। यह सब लोगों के सहयोग से ही हो पाया है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली से स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने का काम किया गया। ऑक्सीजन बेड तैयार किए गये। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन की कमी की आई। कोरोना के केसों में वृद्धि होने से हमें ऑक्सीजन की काफी जरूरत महसूस होने लगी। हालांकि पिछले कुछ दिनों में केंद्र सरकार के सहयोग से दिल्ली में ऑक्सीजन की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

    यह भी पढ़ें: WHO की प्रमुख वैज्ञानिक का बयान, भारत में आए कोरोना के घातक वैरिएंट का सिर्फ टीकाकरण ही है बचाव

    उन्होंने आगे कहा कि अब दिल्ली में यह सुनने को नहीं मिलता की अब इस अस्पताल में केवल 2 घंटे की ऑक्सीजन बची है। लॉकडाउन के दौरान हमने सिस्टम को सुधारने का काफी प्रयास किया है। इसके अलावा टीकाकरण के काम में भी तेजी लाने का प्रयास किया गया है और सभी इसकी तारीफ कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के आस-पास के लोग भी यहां आकर टीका लगवा रहे हैं। हालांकि अभी वैक्सीन के स्टाफ की कमी है जिसको लेकर हम केंद्र से बात कर रहे हैं और हमें उनसे सहयोग की पूरी उम्मीद है। सीएम ने कहा कि हमारी दिल्ली के युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से भी बात हुई है। सभी ने माना कि दिल्ली में कोरोना के केस कम तो हुए हैं, लेकिन अभी भी केसों की संख्या काफी है, इसलिए अभी ढिलाई देने का समय नहीं आया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+