दिल्ली में 15 अगस्त को कौन फहराएगा तिरंगा? सस्पेंस हुआ खत्म, LG ने बताया ये नाम
Who will hoist the flag in Delhi? दिल्ली मुुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में 15 अगस्त 2024 को तिरंगा फहराने के अधिकार को लेकर जमकर माहौल गरमाया हुआ हैं। आखिरकार स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने ध्वजारोहण के लिए एक शख्स के नाम का ऐलान करके पूरी बहस पर विराग लगा दिया है।
उपराज्यपाल ने 15 अगस्त 2024 को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए गृह मंत्री कैलाश गहलोत को नामित किया है। उन्होंने बताया यह कार्यक्रम छत्रसाल स्टेडियम में होगा।

बता दें दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर उनकी गैरमौजूदगी में मंत्री आतिशी द्वारा 15 अगस्त को ध्वजारोहण करवाने की अनुमति मांगाी थी। हालांकि दिल्ली एलजी ने ऐसा कोई भी पत्र मिलने से इनकार कर दिया था।
जिसके बाद सोमवार को मंत्री गोपाल राय ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर इसके लिए परमीमशन मांगी थी लेकिन मंगलवार को विभाग ने कानून का हवाला देते हुए आतिशी को स्वतंत्रता दिसव पर झंडा फहराने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था जिसके बाद दिल्ली सरकार के मंत्री उपराज्यपाल पर जमकर बरसे थे। वहीं मंंगलवार की शाम एलजी ने गृह मंत्री कैलश गहलोत के नाम का ऐलान कर दिया है।
गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, "ऐसे महत्वपूर्ण दिन पर यह जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य की बात है।"
बता दें दिल्ली का छत्रसाल स्टेडियम ऐसे आयोजनों के लिए एक प्रमुख स्थल है, जो पर एक साथ बड़ी संख्या में लोग एक साथ किसी भी कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन सुचारू रूप से हो इसके लिए सुरक्षा, रसद और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के प्रबंधन के लिए विभिन्न विभाग समन्वय कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है ताकि सभी ज़रूरी उपाय लागू किए जा सकें। इसमें ट्रैफ़िक प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण रणनीतियाँ शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications