मेरे पति बहुत बीमार हैं, ED बहुत परेशान कर रही, केजरीवाल की रिमांड बढ़ी तो पत्नी सुनीता का झलका दर्द
Arvind Kejriwal remand is extended: कथित शराबन नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने सीएम केजरीवाल की ईडी रिमांड सात दिन और बढ़ा दी है। अरविंद केजरीवाल की रिमांड बढ़ाए जाने पर आज मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता का दर्द झलक पड़ा।

दरअसल, गुरुवार को कोर्ट में सीएम केजरीवाल की 1अप्रैल तक रिमांड बढ़ाए जाने के बाद जब कोर्ट से पत्नी सुनीता निकली तो उनका चेहरा मुरझाया हुआ था।
ईडी बहुत परेशान कर रही है
मीडिया के सवाल पूछते ही उनका दर्द झलक पड़ा उन्होंने कहा ईडी मेरे पति अरविंदक को बहुत परेशान कर रही है। उनकी तबीयत बहुत खराब है। इसके साथ ही केजरीवाल की पत्नी सुनीता ने कहा दिल्ली वालों आपके सीएम को ईडी बहुत परेशान कर रही है। ये सब देख रहे हैं...!
पत्नी सुनीता को हर दिन केजरीवाल से मिलने की मिली है इजाज़त
गौरतलब है कि ईडी की रिमांड के दौरान केजरीवाल से मिलने की परमीशन उनकी पत्नी सुनीता को है। सीएम केजरीवाल को रिमांड पर भेजे जाने के बाद दो बार पत्नी सुनीता वीडियो जारी कर केजरीवाल का संदेश दिल्ली की जनता को दे चुकी है।
खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है केजरीवाल का शुगर
इसके साथ ही दो दिन पहले एक वीडियो में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि केजरीवाल की तबीयत ठीक नहीं है और उनका सुगर लेबल खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया था कि 28 मार्च को कोर्ट की सुनवाई में सीएम केजरीवाल शराब नीति से जुड़े केस से जुड़े अहम खुलासे करेंगे और दुनिया को सच बताएंगे।
कोर्ट ने केजरीवाल की बढ़ाई सात दिन की रिमांड
बता दें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाील को ईडी ने 21 मार्च की शाम सीएम आवास पर दो घंटे की पूछताछ के बाद अरेस्ट किया था। जिसके बाद कोर्ट ने केजरीवाल को दस दिन की रिमांड पर भेजा था और रिमांड के दस दिन पूरे होने पर आज 28 मार्च को कोर्ट ने केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है।












Click it and Unblock the Notifications