लोकसभा चुनाव से पहले सीएम केजरीवाल का बड़ा ऐलान- दिल्ली वालों को मिलती रहेगी फ्री बिजली
Delhi Subsidy on electricity: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजधानी के लोगों को लोकसभा चुनाव और होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। गुरुवार को सीएम केजरीवाल ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के संग एक अहम इमरजेंसी बैठक की । जिसके बाद उन्होंने ऐलान किया कि दिल्ली के उपभोक्ताओं को मिलने वाली फ्री बिजली की सुविधा जारी रहेगी।

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास पर हुई इमरजेंसी बैठक में कैबिनेट में दिल्ली में सब्सिडी योजना 31 मार्च 2025 तक लिए पास कर दी गई यानी अब मार्च 2025 तक दिल्ली के लोगों को फ्री बिजली बिना किसी बाधा के मिलती रहेगी।
इस बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल सरकार ने अफसरों पर दिल्ली में फ्री बिजली सब्सिडी योजना को रोकने का आरोप लगाया है।
वित्त मंत्री आतिशी ने दिल्ली बजट घोषणा के दौरान यह भी कहा कि मुफ्त बिजली बिल और सब्सिडी का प्रावधान 2024-2025 में भी जारी रहेगा।
सीएम केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की जिसमें उन्होंने दिल्ली के लोगों को बधाई दी, साथ ही कहा कि मुफ्त बिजली योजना अब वकीलों के चैंबरों तक भी बढ़ा दी गई है।
उन्होंने लिखा दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूं। आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है...
दिल्ली के लोगों को मैं बहुत बहुत बधाई देता हूँ। आपकी 24 घंटे बिजली (जीरो पॉवर कट) और फ्री बिजली 31 मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दी गयी है। इसमें वकील भाइयों के चैम्बर की भी फ्री बिजली शामिल है।
बिजली सब्सिडी को लेकर कई लोगों के मन में संशय था - अगले साल मिलेगी, नहीं मिलेगी? मैं… https://t.co/sZ53BnU2cp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 7, 2024
आप नेता और दिल्ली सरकार की ऊर्जा मंंत्री आतिशी ने कहा मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आज की कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त बिजली बिल और सब्सिडी 2024-2025 में भी जारी रहेगी।
4 मार्च को दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी द्वारा दिए गए प्रस्ताव के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष के लिए ऊर्जा विभाग का बजट 3,353 करोड़ रुपये है। दिल्ली में 58.86 लाख आवासीय बिजली उपभोक्ता हैं, और उनमें से 68.33% सब्सिडी के लिए पात्र हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा जारी सूचना के आधार पर, 40.22 लाख आवासीय उपभोक्ताओं को अब दिल्ली सरकार से बिजली पर सब्सिडी मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications