केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा खत- दिल्ली में कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी, हमें आपकी मदद की जरूरत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए एक चिट्ठी लिखी है।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में कोरोना की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए एक चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में केजरीवाल ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी दिल्ली में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। कोरोना बेड्स और ऑक्सीजन की भारी कमी है। लगभग सभी आईसीयू बेड भर गए हैं। अपने स्तर पर हम सभी प्रयास कर रहे हैं। आपकी मदद की जरूरत है।

Arvind Kejriwal

Recommended Video

    Coronavirus:CM Kejriwal बोले- Delhi में स्थिति बेहद गंभीर, चिट्ठी लिख PM से मांगी मदद|वनइंडिया हिंदी

    उन्होंने आगे लिखा- दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में लगभग 10000 बेड हैं। इनमें से केवल 1800 बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व किए गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कम से कम 7000 बेड रिजर्व किए जाएं। दिल्ली में ऑक्सीजन की भी भारी कमी हो रही है। हमें ऑक्सीजन भी तुरंत मुहैया कराई जाए।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़ा, 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे खाली

    चिट्ठी में केजरीवाल ने आगे लिखा कि इसकी जानकारी मैंने कल डॉ. हर्षवर्धन को दी थी एवं आज सुबह अमित शाह जी को भी दे दी है। डीआरडीओ दिल्ली में आईसीयू के 500 बेड बना रहा है। इसके लिए आपका बेहद शुक्रिया। ये बढ़ाकर 1000 कर दिए जाएंगे तो बड़ी मेहरबानी होगी।

    इस महामारी में अभी तक केंद्र सरकार से हमें काफी सहयोग मिला है। मैं उम्मीद करता हूं कि उपर्युक्त विषयों पर भी आप हमारी मदद जरूर करेंगे। मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 24% से बढ़कर 30% हो गया है।
    स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार पूरे देश में कोरोना की सकारात्कता दर 3.05% से बढ़कर 13.54% पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.61 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+