दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट बढ़ा, 100 से भी कम आईसीयू बेड बचे खाली

देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 24% से बढ़कर 30% हो गया है।

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 24% से बढ़कर 30% हो गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।

Recommended Video

    Coronavirus: Arvind kejriwal बोले- Delhi में ऑक्सीजन और बेड की कमी | Covid-19 | वनइंडिया हिंदी
     Arvind Kejriwal

    उन्होंने मीडिया से कहा कि, 'दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना की सकारात्मकता दर 24% से बढ़कर 30% हो गई है। मात्र 100 से भी कम आईसीयू बेड खाली बचे हैं और ऑक्सीजन की भी भारी कमी चल रही है। हमने बेड की कमी को लेकर कल स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से बात की थी और आज सुबह अमित शाह जी से बात की। हमने उनसे कहा कि हमें बेड और ऑक्सीजन की सख्त जरूरत है।' मालूम हो कि राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार 500 नए मामले सामने आए हैं।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू शुरू होने के बाद साप्ताहिक बाजारों को लेकर चल रही है तैयारी, फॉलो करने होंगे ये नियम

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों को मिलाकर लगभग 10 हजार बेड हैं जिनमें से 1800 बेड मरीजों के लिए सीमित किए गए हैं। हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि कुल बेडों में से 7 हजार बेड कोरोना के मरीजों के लिए सीमित किए जाएं।

    उन्होंने आगे कहा कि राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए खेल गांव, यमुना स्पो्ट्स कॉम्प्लेक्स, और कुछ स्कूलों को कोविड सेंटर में तब्दील किया जाएगा। वहीं दिल्ली में लागू साप्ताहिक कर्फ्यू को लेकर उन्होंने कहा कि दिल्लीवासी सरकार का साथ दे रहे हैं और नियमों का पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम नियमित तौर पर केंद्र सरकार के संपर्क में हैं और हमें केंद्र से मदद भी मिल रही है।

    आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पूरे देश में कोरोना की सकारात्कता दर 3.05% से बढ़कर 13.54% पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.61 लाख कोरोना के नए मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+