केजरीवाल ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की कड़ी निंदा की, कहा- 'सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं'

Arvind Kejriwal On Canada Hindu Temple Attack: भारत-कनाडा के बीच जारी तनाव के बीच कनाडा में हिंदुओं के साथ हिंसा की खबर सामने आई है। कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तानी झंडे लेकर एक हिंदू मंदिर में लोगों के साथ हिंसक घटना को अंजाम दिया। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ब्रैम्पटन के एक मंदिर में विरोध प्रदर्शन हुआ और इससे जुड़ी वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारी खालिस्तान के समर्थन में बैनर पकड़े नजर आए। वहीं अब इस घटना की दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कड़ी निंदा की है।

आप मुखिया ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। केजरीवाल ने लिखा-कनाडा की घटना की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। भारत सरकार दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करवाए। इस मुद्दे पर देश की सभी राजनीतिक पार्टियां ही नहीं बल्कि देश के सभी 140 करोड़ लोग भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

Arvind Kejriwal

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना के बाद कनाडा के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार किया है। मोदी ने कहा, "मंदिर पर हमले को लेकर कहा इस तरह की हरकतें भारत के संकल्प को कभी कमजोर नहीं कर पाएंगी, हम कनाडा सरकार से न्याय सुनिश्चित करने और कानून के शासन को कायम रखने की उम्मीद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+