Delhi: केजरीवाल सरकार का बड़ा आरोप - पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थियों के घरों को तोड़ रहे भाजपा और एलजी
दिल्ली सरकार के मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ मालवीय ने भाजपा और राज्यपाल जमकर हमला बोला है। गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस को संबांधित करते हुए सौरभ ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान से आये हिंदू शरणार्थियों के घरों को भाजपा और दिल्ली के एलजी तोड़ रहे हैं।

केजरीवाल सरकार के मंत्री सौरभ ने कहा दिल्ली में 2011 में पाकिस्तान छोड़कर आये हिंदुओं को बेघर करने में भाजपा लगी हुई है। उन्होंने कहा दिल्ली के गरीब लोगों से एलजी की क्या दुश्मनी है जो वो गरीबों के घर तोड़ने में लगे हुए हैं।
पहले सुंदर नर्सर के DUSSIB से लिस्टेड क्लस्टर तोड़े, फिर मैहरौली के लिस्टेड क्लस्टर तोड़े अब आरकेपुमर में नोटिस चिपका दिए गए हैं। उन्होंने कहा DDA ने कोर्ट में गलत जानकारी देकर गरीबों के घर तोड़े हैं।
मंत्री सौरभ मालवीय ने कहा मुझे इस बात का पता है कि दिल्ली के उपराज्यपाल साहब कहेंगे कि मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं, अगर ऐसा है तो डीडीए के अधिकारी के खिलाफ एक्शन लें।
वहीं दिल्ली आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडेय ने एक प्रेस कान्फ्रेंस की जिसमें उन्होंने कहा "पाकिस्तान में सताये जाने के बाद हिंदू भाई अपने परिवारों के साथ कई वर्षों पहले भारत आये और दिल्ली के मजनू के टीला के पास अपनी बस्तियां बसाई, अब BJP का बुलडोज़र हमारे हिंदू भाइयों की बस्ती को तोड़ने के लिए निकल पड़ा है
आप नेता ने कहा केंद्र सरकार की एजेंसियां दिल्ली के लाखों लोगों का घर तोड़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की केंद्र सरकार दिल्ली की 30% आबादी को बेघर करने पर अड़ी हुई है












Click it and Unblock the Notifications