दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए केजरीवाल सरकार कर रही विंटर ऐक्शन प्लान पर काम, किए जा रहे ये प्रयास
दिलली में जाड़ा बढ़ते ही प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है, जिसने दिल्ली सरकार की की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में है जिसके कारण लोगों का सांस लेना दूभर हो रहा है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार ऑल-राउंट तैयारी कर रही है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान पर काम कर रही है।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में 91 जगह ऐसी है जहां पर ट्रैफिक जाम की समस्या होती है, ऐसी जगहों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस अधिकारियों को अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया गया है।
पर्यावरण मंत्री ने ये भी कहा इस बार हमने गौर किया है कि यूपी और हरियाणा में डीजल से चलने वाली बसें दिल्ली आ रही हैं, जिसके कारण राजधानी का प्रदूषण बढ़ रहा है। उन्होंने जो भी प्रदूषण को कंट्रोल करने संबंधी नियमों का उलंघन करेगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। इसके अलाव दिल्ल सरकार विंटर ऐक्शन प्लान लाने वाली है।
गोपाल राय ने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली में एक्यूएस स्तर 300 के पार हो गया था लेकिन अब इमसें गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा जैसे-जैसे मौसम में परिवर्तन हो रहा है, ठंड के बढ़ने के साथ प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी हो होगी।
उन्होंने कहा दिल्ली में त्यौहारों के मद्देनजर ऑल राउंड प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत प्रदूषण बढ़ाने वाले छोटी बड़ी चीजों पर गौर किया जा रहा है । मंत्री ने कहा हमने दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन लोगों को सरकार का सहयोग करना होगा उन्हें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दिल्ली की हवा प्रदूषित ना हो।
मंत्री ने कहा दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हर नागरिक को सहभागिता करनी होगी। नागरिकों को उन चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे दिल्ली का प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने कहा प्रदूषण को कम करने के लिए जन सहभागिता की अत्यधिक आवश्यकता है।












Click it and Unblock the Notifications