'मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे CBI अधिकारी', सीएम केजरीवाल का सनसनीखेज दावा
दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने दिल्ली आबाकारी नीति घोटाला केस में गिरफ्तार किया है, इसी गिरफ्तारी पर दिल्ली सीएम अरविंद केजवरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा ये कार्रवाई दबाव में की गई है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया है। मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला केस में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दावा किया है कि 'दिल्ली आबकारी नीति केस की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी मनीष सिसोदिया को अरेस्ट करने के खिलाफ थे लेकिन भारी दबाव के कारण सीबीआई अधिकारियों को अपने राजनीतिक आकाओं का कहना मानना पड़ा'।

सीबीआई के पास कोई सबूत नहीं है
दिल्ली सीएम ने साथ ही ये भी दावा किया कि सीबीआई अधिकारी दिल्ली डिप्टी सीएम का बहुत सम्मान करते हैं, और ये भी दावा किया सीबीआई के पास मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत भी नहीं हैं। याद रहे दिल्ली में वापस ली जा चुकी दिल्ली शराब नीति के साथ कथित अनियमितताओं के सिलसिले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किए जाने के बाद दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच विवाद और बढ़ गया है।

सीबीआई अधिकारी मनीष की गिरफ्तारी के खिलाफ थे
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा
मुझे बताया गया है कि अधिकांश सीबीआई अधिकारी मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ थे । वे सभी उनका बहुत सम्मान करते हैं और उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है। लेकिन उन्हें गिरफ्तार करने का राजनीतिक दबाव इतना अधिक था कि उन्हें अपने राजनीतिक आकाओं की बात माननी पड़ी।
स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में हंगामे के बाद हुई है ये गिरफ्तारी
बता दें ये गिरफ्तारी शनिवार को दिल्ली एमसीडी में स्टैंडिंग कमेंटी के 6 सदस्यों के चुनाव मे हुए हंगामे के बाद हुई है। याद रहे उक्त चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच जमकर हाथापाई और धक्कामुक्की हुई थी। जिसमें एक नेता जमीन पर गिर भी गया था।
"आप" ने मनीष की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया
बता दें आप और भाजपा के बीच एमसीडी चुनान के बाद से चल रही तनातनी के बीच पुरानी शराब नीति में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई ने रविवार को सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। सिसोदिया दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री हैं जिन्हें एक संघीय एजेंसी द्वारा गिरफ्तार किया गया है, आप ने कहा कि यह कदम पार्टी के खिलाफ एक राजनीतिक साजिश के हिस्से के रूप में था।
वहीं सीबीआई के अधिकारी ने बयान दिया कि मनीष सिसोदिया ने चकमा देने वाले जवाब दिए और इसके विपरीत सबूतों के साथ सामना किए जाने के बावजूद जांच में सहयोग नहीं किया। इसलिए, उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
Recommended Video

-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज












Click it and Unblock the Notifications