Delhi: 'दिल्ली स्टार्टअप पॉलिसी' लॉन्च, बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं की सरकार करेगी मदद
नई दिल्ली, 05 मई: केजरीवाल सरकार ने युवाओं को बिजनेस में मदद करने के लिए स्टार्टअप पॉलिसी लॉन्च की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली स्टार्ट-अप' नीति पारित की है, जो युवाओं को कारोबार शुरू करने में हेल्प करेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'जो युवा अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं, दिल्ली सरकार उनकी मदद करेगी। पैसे की मदद के साथ-साथ अन्य तरह की भी मदद दिल्ली सरकार करेगी। दिल्ली सरकार ढेर सारी वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।'
Recommended Video

सीएम केजरीवाल ने पॉलिसी के बारे में बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के किसी भी कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र अगर स्टार्टअप करना चाहता है और पढ़ते-पढ़ते उसने कोई प्रोडक्ट बनाया तो दिल्ली सरकार उसे पढ़ाई के लिए 2 साल तक की छुट्टी देने के लिए भी तैयार है, ताकि वह छात्र अपना पूरा समय अपने प्रोडक्ट पर लगा सकें।
'दिल्ली स्टार्ट-अप' नीति के बारें में सीएम ने कहा, 'अगर युवा अपना बिजनेस शुरू करने के लिए कोई जगह किराए पर लेते हैं तो उसका आधा किराया तक दिल्ली सरकार दे सकती है, यहां तक की तनख्वाह कर्मचारियों को दी जाएगी, उसमें भी कुछ हिस्सा सरकार देने को तैयार है। वहीं पेटेंट ट्रेडमार्क या कॉपीराइट के लिए अप्लाई करेंगे तो उसकी फीस दिल्ली सरकार वापस कर सकती है।'
इसके अलावा ट्वीट करते हुए केजरवाल ने लिखा, "हम दिल्ली को भारत की स्टार्ट-अप राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महत्वाकांक्षी दिल्ली स्टार्टअप पॉलिसी का शुभारंभ।" मुख्यमंत्री ने कहा, "युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उनके पास अपार क्षमताएं हैं। लेकिन हमारी शिक्षा प्रणाली और राजनीति ऐसी है कि आज हमारे युवा बेरोजगार हैं, वे रोजगार की तलाश में हैं।"












Click it and Unblock the Notifications