Kanjhawala case: कंझावला कांड के बाद रोहिणी पहुंचे थे 5 आरोपी, CCTV फुटेज बताएगा आगे क्या किया?
कंझावला कार दुर्घटना के बाद पांचों आरोपियों ने मामले से पीछा छुड़ाने का प्लान तैयार कर लिया था। एक सीसीटीवी फुटेज से इस बात का खुलासा हुआ है।

Kanjhawala Case : दिल्ली के कंझावाला कांड के सीसीटीवी फुटेज से नया खुलासा हुआ है। मामले में जांच में जुटी दिल्ली पुलिस के सामने अब नए तथ्य सामने आ रहा हैं। इससे पहले मामले की मुख्य गवाह व अंजलि की दोस्त निधि पहले की कह चुकी है कि आरोपियों ने अंजलि का जानबूझकर मारा है। वहीं मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो एक जनवरी की सुबह 4 बजकर 33 मिनट का है। इसमें सभी पांचों आरोपी दिखाई दिखाई दे रहे हैं।
कंझावाला कांड को लेकर एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज आया है, जिसमें पहली बार मामले के सभी पांचों आरोपी देखे गए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सभी आरोपी बलेनो कार से उतर रहे हैं। जिसके बाद अंजलि की बॉडी को कार से हटाने के बाद वे रोहिणी सेक्टर 1 पहुंचते हैं। जहां वे कार के मालिक आशुतोष को गाड़ी वापस करते हैं।
Recommended Video

घटना के शव को ठिकाने लगाने के साथ ही आरोपियों ने मामले से पीछा छुड़ाने की योजना बना ली थी। फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 बजकर 33 मिनट पर बलेनो कार की आगे की सीट से मनोज मित्तर और ड्राइवर की सीट से दीपक नीचे उतरता है। बकी के तीन आरोपी पिछली सीट से नीचे उतरते हैं।
कार वापस करने के बाद पहले से ही वहां एक ऑटो मंगाया गया था। कार को मालिक आशुतोष को वापस करते ही सभी आरोपी इसी ऑटो में बैठकर फरार हो जाते हैं। बता दें कि कंझावाला कार दुर्घटना को लेकर अब तक कई सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक में अंजलि की दोस्त निधि भी दिखाई दे रही है। दरअसल,निधि अंजलि की दुर्घटना के बाद घर भाग गई थी। उसने अंजलि के परिजनों को भी हादसे के बारे में कुछ नहीं बताया और न ही इसकी सूचना पुलिस को दी थी।












Click it and Unblock the Notifications