Kanjhawala Case: अंजलि के निजी अंगों में कोई चोट नहीं, ऑटोप्सी रिपोर्ट में यौन शोषण की बात नहीं
दिल्ली में नए वर्ष के मौके पर जिस तरह से स्कूटी सवार युवती को कार ने टक्कर मारी और उसे कई किलोमीटर तक घसीटते रहे उसके बाद युवती के साथ यौन शोषण की संभावना भी जाहिर की जा रही थी।

Kanjhawala Case: देश की राजधानी में जिस तरह से जिस तरह से स्कूटी सवार लड़की को कार ने टक्कर मारने के बाद युवती को 12 किलोमीटर तक घसीटा उसे देखकर हर कोई दहल गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आ गई है और इसमे इस बात की पुष्टि हुई है कि युवती के निजी अंगों में किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। दरअसल इस घटना के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि युवती के साथ यौन शोषण हुआ हो, लेकिन पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने इस संभावना को खारिज कर दिया है।
ऑटोप्सी रिपोर्ट ने यौन शोषण की कि संभावना को खारिज कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक ऑटोप्सी रिपोर्ट में युवती के साथ यौन शोषण नहीं हुआ है, ना ही उसके निजी अंग में किसी तरह की चोट है। बता दें कि 1 जनवरी की देर रात स्कूटी सवार अंजलि को कार सवारों ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद युवकी कार में फंस गई, जिसे कार सवार 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे।
वहीं इस घटना के बाद अंजलि की मां को भी इस बात का शक था कि उनकी बेटी के साथ यौन शोषण हुआ है। अंजलि की ऑटोप्सी को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में बोर्ड ऑफ डॉक्टर्स ने किया। इस रिपोर्ट को आज दिल्ली पुलिस को सौंप दिया जाएगा। आगे के टेस्ट के लिए स्वैब सैंपल, जींस के टुकड़ों को सुरक्षित रख लिया गया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली पुलिस ने पहले ही इस मामले में यौन शोषण की संभावना को इनकार किया था।
इस पूरे मामले में जांचकर्ताओं को अहम गवाह मिले हैं। अंजलि इवेंट मैनेजर के तौर पर काम करती हैं, वह अपनी दोस्त निधि के साथ अपनी स्कूटी से पार्टी करने के लिए गई थीं। जब वह पार्टी से लौटकर वापस आ रही थीं तभी एक बलेनो कार ने उन्हें टक्कर मार दी। अंजलि की दोस्त जोकि उनके साथ स्कूटी पर सवार थीं, एक्सिडेंट के बाद वह मौके से भाग गई थीं, उन्हें भी कुछ चोट आई थी। अंजलि कार में फंस गई थीं, लेकिन कार चालकों ने कार को रोका नहीं बल्कि उसे खसीटते चले गए। पुलिस का कहना है कि निधि इस मामले में चश्मदीद गवाह हैं।












Click it and Unblock the Notifications