Election: 'सांसद जी आप कितने भी गुंडे भेजकर हमले करवा लें, मैं डरने वाला नहीं', कन्हैया ने ललकारा
Lok Sabha Election: उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर शनिवार को चुप्पी तोड़ी। उन्होंने बिना नाम लिये ही हमले के पीछे बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी को जिम्मेदार ठहराया है। कन्हैया ने कहा कि सांसद महोदय, आप कितने भी गुंडे भेजकर मुझ पर हमले करवा लीजिए, मैं डरने वाला नहीं हूं।
कुमार ने आगे यह भी कहा कि मैं गांधी जी और बाबा साहब अंबेडकर को मानने वाला हूं, मेरे अंदर शहीद भगत सिंह का साहस है। आपके डराने से मैं रुकूंगा नहीं। माला पहनाने के बहाने थप्पड़ ...

दरअसल, बीते दिन यानी 17 मई को कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार चुनाव प्रचार के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे थे। यहां एक सभा में शामिल हुए। तभी भीड़ में पहुंचे एक शख्स ने माला पहनाने के बहाने कुमार पर पहले स्याही फेंकी और फिर थप्पड़ जड़ने का प्रयास किया। इतने में कांग्रेस समर्थकों ने शख्स को पकड़कर जमकर पीटा। फिर बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।
कौन है ये शख्स और बीजेपी से क्या संबंध?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कन्हैया पर हमले के बाद सोशली मीडिया पर हमलावर की कई तस्वीरें सामने आईं। एक तस्वीर में मनोज तिवारी के साथ कार्यक्रम में आरोपी नजर आया। इतना ही नहीं, हमलावर ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया। जिसमें उसने कन्हैया को थप्पड़ मारने की बात कबुली है।












Click it and Unblock the Notifications