Kamala Pasand और Rajshree पान मसाला के मालिक की बहू ने किया सुसाइड, मौत से पहले किसे ठहराया जिम्मेदार?
दिल्ली के नामी व्यावसायिक घराने से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है। मंगलवार शाम को कमला पसंद (Kamla Pasand) और राजश्री (Rajshree) पान मसाला ब्रांड के मालिक कमल किशोर चौरसिया की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने अपने वसंत विहार स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, दीप्ति की लाश कमरे में चुनरी से पंखे से लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलते ही वसंत विहार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

सुसाइड नोट और परिजनों का आरोप
जांच के दौरान पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि इस नोट में दीप्ति ने किसी पर कोई सीधा आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति के परिवार ने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि दीप्ति को खुदकुशी के लिए उकसाया गया था।
पति हरप्रीत चौरसिया के साथ झगड़े का जिक्र
पुलिस अब परिजनों के इस दावे की पड़ताल कर रही है। पुलिस को मिली डायरी में उन्होंने अपने पति हरप्रीत चौरसिया के साथ झगड़े का जिक्र किया है। दीप्ति ने 2010 में हरप्रीत से शादी की थी।
पारिवारिक संबंध और निजी जीवन
दीप्ति की शादी साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया (Arpit Chaurasia) से हुई थी। कपल का एक 14 साल का बेटा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हरप्रीत ने दो शादियां कर रखी हैं, और उनकी दूसरी पत्नी दक्षिण भारत की एक एक्ट्रेस हैं। फिलहाल पुलिस इस घटना के पीछे के वास्तविक कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है।
फैमिली एडवोकेट ने क्या बताया?
कमला पसंद कंपनी के मालिक के फैमिली एडवोकेट राजेंद्र सिंह का कहना है, 'जो कुछ भी हुआ वह बहुत बुरा हुआ। दोनों परिवारों ने तय किया है कि आज एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा क्योंकि हम उन्हें पूरा सम्मान देना चाहते हैं।'
सिंह ने कहा कि, 'यह दोनों परिवारों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। मीडिया में जो भी बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है। सुसाइड नोट में कोई आरोप नहीं है। उन्होंने इसके लिए किसी का नाम नहीं लिया है। हमें नहीं पता कि सुसाइड का कारण क्या है। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं। जांच चल रही है।'
कितनी है कंपनी की कीमत
कमला पसंद और राजश्री पान मसाला जैसे प्रसिद्ध ब्रांड के मालिक कमला कांत चौरसिया हैं, जो केपी ग्रुप (KP Group) के प्रोप्राइटर हैं। यह ग्रुप 50 साल पुराना है और दिल्ली में रजिस्टर्ड एक गैर-सरकारी कंपनी है।
हालांकि, कमला कांत चौरसिया की व्यक्तिगत नेट वर्थ (कुल संपत्ति) सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं है। फिर भी, यह ग्रुप उस विशाल भारतीय पान मसाला उद्योग का हिस्सा है, जिसका बाजार मूल्य ₹46,000 करोड़ (46,000 करोड़ रुपये) से अधिक होने का अनुमान है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि केपी ग्रुप देश के मल्टी-बिलियन डॉलर के कारोबार में एक प्रमुख स्थान रखता है।
मदद बस एक कॉल दूर
- पहचान पूर्णतः गोपनीय, पेशेवर परामर्श सेवा
- iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
- सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications